फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Nadda attacks Congress and Communist party, says they are ideologically bankrupt and power hungry

Kerala: नड्डा का कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों पर वार, कहा- वैचारिक रूप से दिवालिया और सत्ता के भूखे हैं

Tue, 09 Jul 2024 07:28 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मेघा झा Updated Tue, 09 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्हें 'वैचारिक रूप से दिवालिया' और सत्ता के भूखे बताया।

विज्ञापन
Kerala: Nadda attacks Congress and Communist party, says they are ideologically bankrupt and power hungry
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : pti

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं और सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण में लोकसभा में कमल खिल चुका है। उन्होंने कांग्रेस को बैसाखी से सहारे चलने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन


हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में केरल में पहली बार भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। यह सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय रहा था, जिसमें कांग्रेस, बीजेपी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर रही। तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों को 'वैचारिक रूप से दिवालिया' और 'सत्ता के भूखे' करार दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि कम्युनिस्ट भी अपने बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाकर कांग्रेस की नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "आप समझ रहे हैं कि मेरा क्या मतलब है।" 
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के बाद वे केरल में पहली बार दौरे पर आए हैं। पहले ही दौरे में भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे 'परजीवी' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस साल आम चुनावों में क्षेत्रीय दलों की मदद और समर्थन की बदौलत कांग्रेस ने सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परजीवी की तरह हैं। उनका खुद का स्ट्राइक रेट खराब है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस भाजपा से मुकाबला कर रहे थे वहां 60 से अधिक सीटों में से केवल दो पर कांग्रेस जीत पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बैसाखी पर चलने वाली पार्टी है। वह अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती। क्षेत्रीय दलों के समर्थन की बदौलत उनकी राष्ट्रीय उपस्थिति है।" उन्होंने कहा कि एक कहानी बनाई गई थी कि भाजपा एक उत्तर भारतीय पार्टी है। लेकिन ऐसा नहीं है। अब हम एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जिसमें दक्षिण भारत भी शामिल है। दक्षिण से लोकसभा में कमल खिल गया है।" जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि लोगों ने स्थिरता और निरंतरता के लिए मतदान किया। इसलिए एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता में आई है। यह 60 वर्षों में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed