फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Mysterious sounds coming from under the ground in Kottayam, Geology department will investigate

Kerala: कोट्टायम में जमीन के नीचे से आ रही रहस्यमयी आवाजें, दहशत में स्थानीय लोग; भूविज्ञान विभाग करेगा जांच

Fri, 02 Jun 2023 01:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

केरल के खनन और भूविज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक्सपर्ट टीम जल्द ही निरीक्षण करेगी। सूत्रों ने बताया कि पहली बार इसी सप्ताह ऐसी रहस्यमयी आवाजें सुनाई दी थी

विज्ञापन
Kerala: Mysterious sounds coming from under the ground in Kottayam, Geology department will investigate
Kottayam - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में कोट्टायम जिले के एक छोटे से टोले में रहने वाले स्थानीय लोगों के बीच रहस्यमयी भूमिगत आवाजों ने चिंता पैदा कर दी है। जमीन के भीतर से आ रही आवाजें शुक्रवार को प्रातः काल के दौरान दो बार सुनाई दी। 
विज्ञापन


चेनापडी गांव के लोगों ने बताया कि ऐसे ही आवाजें इस हफ्ते कोट्टायम के आस-पास के इलाकों में भी सुनाई दिया है। गांववालों ने बताया कि वातावरण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, अब इस रहस्यमयी आवाजों का कारण वैज्ञानिक तरीको से पता लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन


केरल के खनन और भूविज्ञान विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक्सपर्ट टीम जल्द ही निरीक्षण करेगी। सूत्रों ने बताया कि पहली बार इसी सप्ताह ऐसी रहस्यमयी आवाजें सुनाई दी थी, जिसके बाद इस क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि ऐसी ही आवाजें आज एक फिर से सुनाई दी है। हमारे एक्सपर्ट जल्द ही इस क्षेत्र का निरीक्षम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा- "ऐसी घटनाओं के विश्लेषण में हमारी भी एक सीमाएं होती है। हमने सेंटर फॉर अर्थ एंड साइंसेस को इस क्षेत्र में निरीक्षण करने का अनुरोध किया है।" 

उन्होंने बताया कि भूविज्ञान विभाग के विशेषज्ञ फिर से क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और इस संबंध में विश्लेषण करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed