फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala MPs demand sacking of Union ministers Kurian, Gopi for making 'controversial' remarks

Kerala: कुरियन और सुरेश गोपी की विवादित टिप्पणी पर आक्रोश, केरल के सांसदों ने पीएम से की बर्खास्तगी की मांग

Mon, 03 Feb 2025 08:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2025 08:45 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन की विवादित टिप्पणियों के बाद केरल में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआईएम के सांसदों ने पीएम मोदी से दो मंत्रियों के बर्खास्तगी की मांग की है।

विज्ञापन
Kerala MPs demand sacking of Union ministers Kurian, Gopi for making 'controversial' remarks
जॉर्ज कुरियन और सुरेश गोपी (बाएं से दाएं) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के तमाम सांसदों ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन को उनके 'विवादित' बयान के आड़े हाथ लिया और दोनों को बर्खास्त करने की मांग की। राज्य के तमाम दलों (सीपीआई, सीपीआईएम, कांग्रेस) के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने क्या दिए थे विवादित बयान?
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को कहा था कि सवर्ण जाति के लोगों को जनजातीय मामलों के मंत्रालय का प्रभारी होना चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने यह बयान वापस ले लिया और कहा कि उनका इरादा अच्छा था। वहीं केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने शनिवार को कहा था कि अगर केरल केंद्र से ज्यादा पैसे चाहिए है, तो उसे यह घोषणा करनी चाहिए कि राज्य शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण के मामले में पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सीपीआई-सीपीआईएम सांसदों ने की आलोचना 
इस पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) के सांसद जॉन ब्रिटस ने दोनों मंत्रियों की आलोचना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, 'ये बयान संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।' वहीं सीपीआई के सांसद पी. संदोष कुमार ने भी सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन के बयानों की निंदा की और कहा कि सरकार के बजट में केरल का हिस्सा नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा- जॉर्ज कुरियन का बयान काफी अजीब है, ये भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। केंद्रीय बजट में केरल की अनदेखी की गई है। हमें हमारा हिस्सा मिलना चाहिए। कुरियन को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सांसद हिबी इडन ने साधा निशाना
इधर, एर्नाकुलम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद हिबी इडन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी का बयान जनजातीय और अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के खिलाफ है और संविधान के भी खिलाफ है। उन्होंने मंत्री जॉर्ज कुरियन के बयान की भी आलोचना की। समाज के अलग-अलग वर्गों से आई इस आलोचना के बाद, इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed