फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: More than 35 thousand cases of Coronavirus infection, 41 people died

केरल : कोरोना वायरस संक्रमण के 35 हजार से अधिक मामले सामने आए, 41 लोगों की मौत

Wed, 28 Apr 2021 08:32 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरूवनंतपुरम। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 28 Apr 2021 08:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पी विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में 15,505 लोगों का सफल इलाज हुआ है और इसके साथ ही अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 12,23,185 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Kerala: More than 35 thousand cases of Coronavirus infection, 41 people died
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35013 नए मामले सामने आए जो एक दिन का सर्वाधिक है। प्रदेश में 2.66 लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 41 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5,211 हो गई है। प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


संक्रमण के नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14,95,377 हो गई है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में 15,505 लोगों का सफल इलाज हुआ है और इसके साथ ही अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 12,23,185 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में फिलहाल 2,66,646 संक्रमित उपचाराधीन हैं। दोपहर दो बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में 1,38,190 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 25.34 फीसदी रही। प्रदेश में अब तक 1,54,92,489 नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमित मामलों में से 97 स्वास्थ्यकर्मी हैं, 275 दूसरे प्रदेशों से आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed