Viral Video: रेलवे की पटरी पर अधेड़ ने दिया मौत को चकमा, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे कन्नूर और चिरक्कल रेलवे स्टेशनों के बीच तब हुई, जब मैंगलोर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन गुजरी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय पवित्रन के रूप में की, जिसे छोटे कद का बताया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कन्नूर जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति सामने से आ रही ट्रेन से चमत्कारिक रूप से बचते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो में कन्नूर के पास एक व्यक्ति ट्रेन के ऊपर से गुजरने के दौरान पटरियों पर लेट जाता है। ट्रेन गुजरने तक वह बिना सिर उठाए बैठा रहा।
#Kerala: A middle-aged man from Chirakkal narrowly survived after a train passed over him in Pannenpara, Kannur, while he was walking along the tracks. Eyewitnesses reported that he lay down on the tracks just before the train approached, emerging unscathed. pic.twitter.com/ZPApakxHRp
— Informed Alerts (@InformedAlerts) December 24, 2024विज्ञापन
घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे कन्नूर और चिरक्कल रेलवे स्टेशनों के बीच तब हुई, जब मैंगलोर-तिरुवनंतपुरम ट्रेन गुजरी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय पवित्रन के रूप में की, जिसे छोटे कद का बताया गया।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पवित्रन का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पवित्रन ने दावा किया कि वह फोन पर बात कर रहा था और उसे ट्रेन का पता नहीं चला। जब उसे खतरे का अहसास हुआ, तो भागने का समय नहीं था और उसने एक पल में ही फैसला कर लिया और ट्रैक पर लेट गया।