{"_id":"5905c8744f1c1bab41441222","slug":"kerala-man-killed-in-us-attack-who-joined-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया केरल से गायब हुआ 'ISIS का लड़ाका'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया केरल से गायब हुआ 'ISIS का लड़ाका'
amarujala.com, Presented By: हर्षित गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
केरल से गायब होकर कथित तौर पर आईएसआईएस ज्वॉइन करने वाला युवक अफगानिस्तान में अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया है। याहया नाम का ये युवक उन 21 युवकों में से एक था जो ISIS ज्वॉइन करने के लिए भारत से गायब हुए थे।
विज्ञापन
समाजसेवी बीसीए रहीमन के मुताबिक याहया के परिवार को शनिवार रात सोशल मीडिया एप्लीकेशन टेलीग्राम पर युवक की मौत का मैसेज मिला था। मैसेज अश्फाक नाम के युवक की तरफ से भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी हवाई हमलों से मुकाबला करते हुए याहया शहीद हो गया।
विज्ञापन
इस मैसेज में इस बात का उल्लेख नहीं है कि युवक की मौत कब और कहां हुई। पलक्कड़ की स्पेशल ब्रांच पुलिस ने इस कथित आईएसआईएस लड़ाके की मौत की पुष्टि नहीं की है, हालांकि उन्होंने परिवार को मैसेज मिलने की बात जरूर कही है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि याहया ने इस्लाम कबूल कर लिया था और वो उन 21 गायब हुए लोगों में से एक था जो मध्यपूर्व से गायब हुए थे। इन लोगों ने सीरिया में ISIS को ज्वॉइन कर लिया था। इससे पहले पडना का रहने वाला मुर्सीद मुहम्मद भी अफगानिस्तान में एक ड्रोन हमले में मारा गया था।
ये भी पढ़ें: पेशे से टेलर 21 साल का युवा निकला आतंकी, देखिए उसकी खौफनाक साजिश का सच