{"_id":"5d7602198ebc3e93b9521e0c","slug":"kerala-man-is-booked-after-giving-triple-talaq-to-wife-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, अब गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया तीन तलाक, अब गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2019 01:11 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:11 PM IST
सार
- केरल में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दिया।
- पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- पुलिस ने आरोपी की पत्नी के शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
- उसने व्हाट्सएप पर वीडियो मौसेज के जरिए तलाक दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में पुलिस ने एक 34 साल के व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक देने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम बीएम अशरफ है, जो मूल रूप से कुडलु गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की 29 वर्षीय पत्नी के शिकायत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने 15 मार्च को अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया था। ऐसा उसने व्हाट्सएप पर वीडियो मौसेज के जरिए किया। पुलिस अधिकारी का कहना है, "घटना तब की है जब आरोपी खाड़ी में था, ये मैसेज पत्नी के भाई के फोन पर किया गया।"
विज्ञापन
उसके खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी का कहना है कि साइबर सेल की मदद से जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। कानून के लागू होने के बाद से ये राज्य में ऐसा दूसरा मामला है।
विज्ञापन