फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala man brutally murdered Attackers threw explosives before entering house

Kerala: केरल में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, घर में घुसने से पहले फेंका विस्फोटक, फिर तोड़ा पैर और ले ली जान

Thu, 27 Mar 2025 10:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

केरल में कोल्लम जिले के करुनागपल्ली इलाके में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में घुसने से पहले विस्फोटक फेंककर आतंक मचाया, फिर व्यक्ति का पैर तोड़कर उसकी जान ले ली। पुलिस हत्या को पुरानी रंजिश से जुड़ा मान रही है। इसके बाद, हमलावरों ने ओचिरा पहुंचकर एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया

विज्ञापन
Kerala man brutally murdered Attackers threw explosives before entering house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी केरल के कोल्लम जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर में घुसने से पहले विस्फोटक फेंककर आतंक मचाया, फिर व्यक्ति का पैर तोड़कर जान ले ली। मृतक की पहचान थाचायिलमुक्कू निवासी संतोष के रूप में की गई है।  

विज्ञापन


यह घटना कोल्लम के करुनागपल्ली इलाके में हुई। सुबह के समय हमलावर मृतक के घर पहुंचे। जहां उन्होंने दरवाजा खोलने से पहले घर में विस्फोटक फेंका। आतंकित करने के बाद हमलावरों ने व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। इसके बाद उसका पैर तोड़कर जान ले ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Crime: केरल में इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी का शव मिला; तमिलनाडु में सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या मसले में बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के समय घर में मां और संतोष मौजूद थे
हमले के समय घर में केवल संतोष और उसकी मां ही मौजूद थे। मां ने बेटे को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नाकाम रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस को संदेह- पुरानी रंजिश के कारण हुई हत्या
पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई है, क्योंकि संतोष पर हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोप लगाया गया था। पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है। 


संतोष की हत्या के बाद ओचिरा पहुंचा गिरोह
संतोष की हत्या के बाद, हमलावरों का गिरोह ओचिरा के वाव्वाकावु पहुंचा, जहां उन्होंने कथित तौर पर अनीर नामक युवक पर हमला किया। हत्या का प्रयास सड़क किनारे एक छोटे से भोजनालय के सामने हुआ।

ये भी पढ़ें: केरल भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड: सीएम विजयन के प्रेस सचिव के भाई समेत नौ माकपा सदस्य दोषी; सजा पर 24 को सुनवाई

अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया अनीर
हमले के बाद गंभीर रूप से घायल अनीर को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस संदेह जता रही है कि यह घटना करुनागपल्ली में हुई संतोष की हत्या से जुड़ी हुई है। पुलिस इस मामले में भी जांच करने में जुट गई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed