फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP activist Murder Case CM Vijayan Press Secy brother in nine convicts sentence on 24 March

केरल भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड: सीएम विजयन के प्रेस सचिव के भाई समेत नौ माकपा सदस्य दोषी; सजा पर 24 को सुनवाई

Sat, 22 Mar 2025 03:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर (केरल) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 22 Mar 2025 03:08 AM IST
सार

केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के प्रेस सचिव के भाई राजेश को दोषी पाया गया है। अदालत ने राजेश समेत नौ माकपा सदस्यों को दोषी ठहराते हुए कहा, दोषियों को सजा की अवधि पर सोमवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Kerala BJP activist Murder Case CM Vijayan Press Secy brother in nine convicts sentence on 24 March
केरल की अदालत ने हत्याकांड में नौ आरोपियों को दोषी ठहराया (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की अदालत ने दो दशक पहले कन्नूर जिले में भाजपा कार्यकर्ता एलाम्बिलयी सूरज की हत्या के मामले में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नौ कार्यकर्ताओं को दोषी पाया। अदालत दोषियों को सजा की अवधि पर सोमवार को सुनवाई करेगी। हत्या का यह मामला अगस्त 2005 का है। जब सीपीएम छोड़कर भाजपा में आए 32 साल के एलंबिलाई सूरज की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 लोगों पर आरोप लगा था।

विज्ञापन


सजा की अवधि पर जिला सत्र न्यायालय सोमवार को फैसला करेगा
इन 12 आरोपियों में से दो की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई और एक को बरी कर दिया गया। जिला सत्र न्यायालय सोमवार को सजा की अवधि पर फैसला करेगा। दोषी पाए गए लोगों में टीके राजेश भी शामिल है, जो 2012 के टीपी चंद्रशेखरन हत्या मामले में संलिप्तता के लिए पहले से ही जेल की सजा काट रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kerala: CPM कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आठ दोषी करार, BJP-RSS जुड़े हैं तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइप्रोफाइल मामले में सीएम के सचिव का भाई का भी नाम
राजेश केरल के मुख्यमंत्री पिनराई वियजन के प्रेस सचिव मनोज का भाई है। जिला और सत्र अदालत ने सीपीएम के पूर्व स्थानीय सचिव और एडक्कड पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रभाकरन मास्टर और सीपीएम की स्थानीय समिति के दो सदस्यों केवी पद्मनाभन और मनोम्बेथ राधाकृष्णन को भी दोषी ठहराया है।

ये भी पढ़ें- Kerala: बीजेपी-आरएसएस के आठ कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास, 2013 में की थी माकपा कार्यकर्ता की हत्या

हत्या से एक साल पहले भी मारने की हुई थी कोशिश
विशेष लोक अभियोजक पी पद्मराजन ने कहा कि हत्या से एक साल पहले, सूरज एक अन्य हत्या के प्रयास में बच गए थे। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सीपीएम के स्थानीय नेता प्रभाकरन, पद्मनाभन और राधाकृष्णन (जिन्हें हत्या के मामले में दोषी पाया गया) उस मामले में भी आरोपी थे। पहले हमले के बाद सूरज अस्वस्थ हो गए थे। स्वस्थ्य होने के बाद सूरज को दोबारा निशाना बनाकर मार डाला गया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed