{"_id":"61392b1e8ebc3e494c7dfac2","slug":"kerala-malayalam-actress-nimisha-getting-threats-for-wearing-slippers-in-religious-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मलयालम अभिनेत्री निमिषा को धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर जाने पर मिल रहीं धमकियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मलयालम अभिनेत्री निमिषा को धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर जाने पर मिल रहीं धमकियां
Thu, 09 Sep 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:59 AM IST
सार
एक धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर नौका पर सवार होने और मंदिर के रीति रिवाजों का उल्लंघन करने का आरोप। निमिषा ने कहा, मुझे जैसे ही रीति रिवाजों तथा परंपराओं का उलंघन करने का पता चला, तुरंत सोशल मीडिया से कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को हटाया।
विज्ञापन
मलयालम अभिनेत्री निमिषा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम धारावाहिकों की अभिनेत्री निमिषा को एक धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर जाने के कारण सोशल मीडिया और फोन पर धमकियां मिल रही हैं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
दरअसल, अभिनेत्री पर एक धार्मिक कार्यक्रम में चप्पल पहनकर नौका पर सवार होने और मंदिर के रीति रिवाजों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
इस पर सफाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा, जब मुझे पता चला कि मैंने जो किया वह रीति रिवाजों तथा परंपराओं के विरुद्ध है, तो मैंने उसी समय सोशल मीडिया पर साझा की गई कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरों को तुरंत हटा लिया।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने कहा, मुझे नहीं पता था कि पल्लीयोदम (रस्मी सर्प नौका) पर पैर रखना गलत है और यह केवल मंदिर परंपराओं के लिए है। लेकिन तब से मुझे अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं।
मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा है और वे मुझे अभद्र बातें कह रहे हैं। गौरतलब है कि पुथुकुलंगरा पल्लियोडा सेवा समिति की शिकायत पर तिरुवल्ला पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रसिद्ध अरनमुला मंदिर पल्लीयोदम या सर्प नौकाओं का इस्तेमाल पम्पा नदी में पारंपरिक जल जुलूस निकालने के लिए करता है।