{"_id":"5a1de68f4f1c1b87698be917","slug":"kerala-love-jihad-hadiya-wants-to-go-to-syria-after-confessing-to-islam-father-says","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल लव जिहादः पिता का बड़ा खुलासा, इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है हादिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल लव जिहादः पिता का बड़ा खुलासा, इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है हादिया
एजेंसी, कोयंबटूर/सलेम
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:55 AM IST
विज्ञापन
लव जिहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केरल की युवती हादिया के पिता केएम अशोकन ने मंगलवार को कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके परिवार में कोई आतंकी हो।
विज्ञापन
वहीं तमिलनाडु के सलेम स्थित शिवराज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि हादिया यहां अपने पहले लिखाए गए हिंदू नाम अखिला अशोकन पर ही पढ़ाई करेगी। प्रिंसिपल जी कन्नन ने कहा कि हादिया अब हॉस्टल में रहने वाली आम स्टूडेंट होगी और उसके लिए कोई खास बंदोबस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले हादिया के बारे में उसके पिता अशोकन ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मेरी बेटी इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है लेकिन उसे वहां के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अशोकन ने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुखद है कि हादिया को इस खराब अनुभव से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई बाधित हुई।
उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार में कोई आतंकी हो। अंतर जातीय विवाह के बारे में जब अशोकन से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह एक धर्म और एक ईश्वर में विश्वास रखते हैं। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि हादिया को नजरबंद रखा गया था।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को 25 वर्षीय हादिया को उसके अभिभावकों के संरक्षण से स्वतंत्र करते हुए उसे कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया था।
हालांकि हादिया ने आग्रह किया था कि उसे उसके शौहर शैफीन के साथ जाने दिया जाए। बता दें कि इस मामले में हादिया के पिता बंद कमरे में सुनवाई चाहते थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खुली अदालत में करीब डेढ़ घंटे तक हादिया से बात की थी।
पिता बोले, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत
हादिया के पिता केएम अशोकन ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का स्वागत किया है जिसमें उसकी बेटी को पढ़ाई जारी रखने की इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं क्योंकि सर्वोच्च अदालत ने हादिया को आगे पढ़ाई करने की अनुमति दी है।
आगे की पढ़ाई के लिए सलेम पहुंची हादिया
इस बीच हादिया केरल पुलिस की तगड़ी सुरक्षा में मंगलवार की शाम को सलेम पहुंच गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल पुलिस को निर्देश दिया था कि वह हादिया को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सुनिश्चित करे कि वह सलेम जाकर वहां शिवराज मेडिकल कॉलेज में होम्योपैथी की पढ़ाई करे।
पति से मिलना चाहती हूं : हादिया
हादिया ने फिर कहा है कि वह अपने शौहर शफीन जहां से मिलना चाहती है। हादिया ने कहा कि मैंने अपने पति से मिलने के लिए कॉलेज के अधिकारियों से अनुमति मांगी है। मुझे उम्मीद है कि वे इसकी इजाजत देंगे। मुझे कॉलेज में सुरक्षा की जरूरत नहीं है लेकिन लगता है कि कम से कम दो दिन वहां सुरक्षा होगी।
बेटी की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं : पिता
हादिया के पिता ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु के सलेम में हादिया की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है क्योंकि अब वह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जरूरत पड़ने पर उससे मिलने सलेम जाएंगे क्योंकि अदालत ने उनको इसकी इजाजत दी है।