फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Love Jihad Case: NIA can not investigate Hadiya's marital status says Supreme Court

केरल लव जिहाद केसः सुप्रीम कोर्ट ने कहा- NIA हादिया की वैवाहिक स्थिति की जांच नहीं कर सकती

Wed, 24 Jan 2018 07:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
Kerala Love Jihad Case:  NIA can not investigate Hadiya's marital status says Supreme Court

केरल लव जिहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) वैवाहिक स्थिति की जांच नहीं कर सकती। हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा है कि एनआईए केरल में कथित लव जिहाद के आरोप की जांच जारी रख सकती है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एनआईए ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चल रही जांच में काफी प्रगति हुई है। इस पर पीठ ने एनआईए से कहा हमें इस जांच से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


आपने क्या जांच की या किसे गिरफ्तार किया, इससे हमारा कोई वास्ता नहीं है। पीठ ने कहा कि आप इस पर जांच कर सकते हैं लेकिन आप वैवाहिक स्थिति के पहलू की जांच नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि हादिया ने अदालत में उपस्थित होकर साफ तौर पर कहा है कि उसने अपनी मर्जी से सफीन जहां से शादी की है। पीठ ने कहा कि हम हादिया की पंसद पर कोई सवाल नहीं उठा सकते।

पीठ ने एनआईए से कहा कि आप यह जांच नहीं कर सकते कि हादिया ने अच्छे व्यक्ति से शादी की है या बुरे व्यक्ति से। हादिया बालिग है इसलिए उसे मर्जी से अपना निर्णय लेने का अधिकार है। शादी और अपना जीवनसाथी चुनने को आपराधिक षडयंत्र से अलग कर देखना होगा।

पीठ ने साफ किया कि वह सिर्फ इस कानूनी मसले का परीक्षण करेगी कि हैबियस कॉरपस की याचिका पर शादी को निरस्त करने का केरल हाईकोर्ट का फैसला सही है या नहीं। अगली सुनवाई 22 फरवरी को होगी।


मालूम हो कि गत वर्ष 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हादिया को पति की कस्टडी से अलग करते हुए उसे अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए होम्योपैथ कॉलेज में भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed