{"_id":"5a9eeb864f1c1ba32a8bafe9","slug":"kerala-love-jihad-case-father-told-sc-hadia-was-kidnapped-psychologically","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल लव जिहाद केस: पिता ने SC से कहा- हादिया का मनोवैज्ञानिक अपहरण हुआ, चुप कैसे बैठें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल लव जिहाद केस: पिता ने SC से कहा- हादिया का मनोवैज्ञानिक अपहरण हुआ, चुप कैसे बैठें
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
हादिया
केरल लव जिहाद मामले से चर्चा में आई युवती हादिया के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि जब बेटी का मनोवैज्ञानिक और शारीरिक अपहरण कर लिया गया हो, तो अभिभावक मूकदर्शक बने नहीं रह सकते।
सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में पिता ने कहा कि हादिया को मानव बम या ‘सेक्स स्लेव’ बनाया जा सकता था। पिता ने कहा कि हादिया ने खुद कहा था कि वह सीरिया जाने की तैयारी कर रही थी।
पिता ने यह भी कहा कि हादिया के दिमाग में गलत चीजें भरी जा रही थीं। उन्होंने कहा है कि हादिया ने इस बात से इनकार नहीं किया था कि उसे आईएस के नियंत्रण वाले क्षेत्र में ले जाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले हादिया ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि वह मुस्लिम है और मुस्लिम ही बने रहना चाहती है। उसने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म स्वीकार किया और शादी की है और अपने पति के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती है।
उसने कहा था कि उसे ‘बंधक’ की तरह रखा जा रहा है। अब भी वह पुलिस की निगरानी में है।