फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Local Body Poll Results BJP Shashi Tharoor Congress finishes third in municipal elections

केरल निकाय चुनाव: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने दिखाया दम, 50 सीटों पर बनाई बढ़त; कहां रह गई कांग्रेस?

Sat, 13 Dec 2025 02:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 02:43 PM IST
सार

केरल स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम चर्चा का विषय बना रहा। कारण है थरूर के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की बढ़त, जिससे कांग्रेस के लिए मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है। आइए जानते है कि क्या हाल रहा?

विज्ञापन
Kerala Local Body Poll Results BJP Shashi Tharoor Congress finishes third in municipal elections
सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में आज दो चरणों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना हुई। हालांकि मतगणना के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम काफी चर्चा में रहा। इसका कारण है कि इस सीट पर भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में भाजपा ने 50 सीटों पर अपनी जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर बात अगर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 29  सीटों पर तो कांग्रेस नेतृत्व वाली (यूडीएफ) 19 सीटों पर अजेय हुए। चुनाव के इस परिणाम को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार के निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के गढ़ में सेंध मार दी है। 

विज्ञापन



विज्ञापन


बता दें कि केरल के 14 जिलों में दो चरणों में निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। पहले चरण में तिरुवनंतपुरम समेत छह जिलों में मतदान हुआ था। अन्य जिलों में कोल्लम, पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की और एर्नाकुलम शामिल थे। इसमें कुल मतदान प्रतिशत 70.90 रहा। सबसे अधिक मतदान एर्नाकुलम जिले में 73.96 फीसदी हुआ। वहीं सबस कम मतदान पथानमथिट्टा जिले में 66.35 फीसदी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kerala Local Body Poll Results: त्रिशूर में भाजपा को झटका, यूडीएफ को बढ़त; तिरुवनंतपुरम में एनडीए आगे

दूसरे चरण में 1.53 करोड़ मतदाताओं ने किए थे मतदान
वहीं, दूसरे और अंतिम चरण में सात अन्य जिलों त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड में 11 दिसंबर को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 1.53 करोड़ से अधिक मतदाताओं 604 स्थानीय निकायों के 12,931 प्रतिनिधियों के लिए मतदान किया। इनमें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम शामिल हैं। इस चरण में कुल 38,994 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed