फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala kochi airport custom department seized two kilogram gold smuggle in compound form

Gold Smuggling: कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 2 किलो सोना, पैरों में बांधकर ले जा रहा था यात्री

Mon, 23 Jan 2023 07:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Jan 2023 07:48 AM IST
सार

Gold Smuggling: जब्त किया गया सोना 1978.89 ग्राम पाया गया है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए है। गौरतलब है कि आरोपी यात्री अपने पैरों में इन पैकेटों को टेप से बांधकर ले जा रहा था।

विज्ञापन
kerala kochi airport custom department seized two kilogram gold smuggle in compound form
बरामद किया गया सोना - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एअर इंटेलिजेंस यूनिट ने करीब 2 किलो सोना जब्त किया है। यह सोना एक यात्री से जब्त किया गया है, जो अपने पैरों में बांधकर इस सोने की तस्करी कर रहा था। आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है, जो कि केरल के मालाप्पुरम का रहने वाला है। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 85 लाख रुपए है। 

विज्ञापन


कस्टम विभाग का कहना है कि जांच के दौरान एक यात्री के पास दो आयताकार पैकेटों में कंपाउंड फॉर्म में ले जा रहा था, जिसे जब्त किया गया है। जब्त किया गया सोना 1978.89 ग्राम पाया गया है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए है। गौरतलब है कि आरोपी यात्री अपने पैरों में इन पैकेटों को टेप से बांधकर ले जा रहा था। हालांकि जांच में वह पकड़ा गया। 
विज्ञापन

 

बता दें कि कस्टम विभाग द्वारा सोने की तस्करी पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2020 में भी केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने करीब 6 किलो सोना जब्त किया था। वह सोना भी  कंपाउंड फॉर्म में ले जाया जा रहा था और इस सोने की अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed