फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: KCYM ready to telecast the film The Kerala Story, other organizations expressed displeasure

केरल: फिल्म द केरल स्टोरी के प्रसारण के लिए तैयार केसीवाईएम, अन्य संगठनों ने जताई नाराजगी

Tue, 09 Apr 2024 01:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 09 Apr 2024 01:14 PM IST
सार

थालास्सेरी महाधर्म प्रांत और थामारास्सेरी सूबे से जुड़ी केरल कैथोलिक यूथ मूवमेंट(केसीवाईएम) ईकाईयों ने कहा कि वे फिल्म द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग करवाएंगे। 

विज्ञापन
Kerala: KCYM ready to telecast the film The Kerala Story, other organizations expressed displeasure
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटकथा को लेकर विवाद में रही फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर हाल ही में साइरो- मालाबार चर्च ने बड़ा ऐलान किया है। इस कैथोलिक चर्च के इसे दिखाने का फैसला किया है। थालास्सेरी महाधर्म प्रांत और थामारास्सेरी सूबे से जुड़ी केरल कैथोलिक यूथ मूवमेंट(केसीवाईएम) ईकाईयों ने कहा कि वे फिल्म द केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग करवाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तर केरल से दो केसीवाईएम इकाईयों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म द केरल स्टोर पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। कक्षा-10, 11, 12 के विद्यार्थियों को इसे दिखाने के लिए बधाई भी दी। एक पोस्ट पर यह भी लिखा कि इस फिल्म को थामारासेरी सूबा में केसीवाईएम की सभी इाईयों में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रेम संबंधों के दुष्परिणामों की जागरूकता के लिए दिखाई गई फिल्म
फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद इडुक्की मीडिया प्रभारी फादर जिन्स काराक्कट ने कहा कि प्रेम संबंधों और इसके परिणामों और खतरों के प्रति जागरुक करने के लिए यह फिल्म दिखाई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल स्कूल की छुट्टियों के बाद तीन दिन का प्रशिक्षण कैंप लगता है, जिसमें विशिष्ट विषयों की जानकारी दी जाती है। इस बार का विषय प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन



केसीवाईएम का सीपीआई(एम) और कांग्रेस पर कटाक्ष
फिल्म केरल स्क्रीनिंग की ओलचना पर केसीवाईएम ने सीपीआईएम और कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप डरे क्यों हैं? आप किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं?


लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ेगा सांप्रदायिक तनाव
द केरल स्टोरी जो कि दूरदर्शन द्वारा पिछले सप्ताह प्रसारित की गई। इस पर मुख्यमंत्री विजयन समेत केरल के कई राजनीतिक दलों ने कहा कि फिल का सार्वजनिक प्रसारण लोकसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाएगा। दूरदर्शन के फैसले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा और आरएसएस के लिए प्रचार मशीन न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed