फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Jaishankar at the election campaign of BJP candidate Muraleedharan from Attingal constituency

Kerala: 'पासपोर्ट सेवा, खाड़ी देशों से अच्छे रिश्ते...', प्रचार के दौरान जयशंकर ने गिनाईं BJP नेता की खासियतें

Fri, 05 Apr 2024 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2024 11:15 AM IST
सार

जयशंकर ने कहा कि वी मुरलीधरन और मैंने पिछले पांच वर्षों में बहुत करीब से काम किया है। मैं उन्हें लोकसभा में देखने के लिए उत्सुक हूं। केरल से वी. मुरलीधरन, राजीव चंद्रशेखर, अनिल एंटनी और सुरेश गोपी जैसे लोगों को संसद में होना चाहिए।

विज्ञापन
Kerala: Jaishankar at the election campaign of BJP candidate Muraleedharan from Attingal constituency
प्रचार के दौरान जयशंकर ने गिनाईं भाजपा नेता की खासियतें - फोटो : एएनआई

विस्तार

अटिंगल लोकसभा क्षेत्र से सियासी धुरंधरों के ताल ठोकने से मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प हो गया है। इस सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह इस क्षेत्र में अपनी जीत के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। इस बीच, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए यहां पहुंचे। 

विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में बहुत करीब से काम किया
चुनाव अभियान में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, 'वी मुरलीधरन और मैंने पिछले पांच वर्षों में बहुत करीब से काम किया है। आज मैं उनके बारे में तीन बातें कहना चाहता हूं। सबसे पहली बात यह है कि वह बहुत ही जन-केंद्रित व्यक्ति हैं। दूसरा यह देश में पासपोर्ट सेवाओं में सुधार लाने का सीधा श्रेय उनको जाता है। तीसरा उन्हें खाड़ी में पीएम मोदी के प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है। उनकी वजह से ही खाड़ी, खासकर यूएई के साथ संबंध काफी बेहतर हुए हैं। हम उन्हें केरल की आवाज के रूप में संसद में वापस चाहते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे
वहीं, पत्रकारों से विदेश मंत्री ने कहा, 'मैं मुरलीधरन के लिए बहुत समर्थन और उत्साह देख सकता हूं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। मैं उनकी जीत को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। मैं उन्हें लोकसभा में देखने के लिए उत्सुक हूं। केरल से वी. मुरलीधरन, राजीव चंद्रशेखर, अनिल एंटनी और सुरेश गोपी जैसे लोगों को संसद में होना चाहिए।'


बेतुके आरोपों के लिए प्रसिद्ध वामपंथी
फिल्म 'केरल स्टोरी' के प्रसारण पर मुरलीधरन ने कहा, 'केरल स्टोरी एक ऐसी फिल्म है जिसे सेंसर बोर्ड द्वारा अनुमति दी गई थी और यह कला व कलात्मक अभिव्यक्ति का एक हिस्सा है। अभिव्यक्ति का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है। लेफ्ट हमेशा से कहता रहा है कि हम अभिव्यक्ति की आजादी के पक्ष में हैं, फिर जब ऐसी फिल्में प्रसारित होती हैं तो वह परेशान क्यों होते हैं। वामपंथियों को बेतुके आरोपों के लिए जाना जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed