फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Itching powder was thrown on girl in school case filed against many students including two teachers

केरलः स्कूल में छात्रा के ऊपर डाल दिया खुजली वाला पाउडर, बिगड़ी तबीयत; दो शिक्षकों समेत कई छात्रों पर केस दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 10:36 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 02 Mar 2025 10:36 PM IST
सार

 Kerala: यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने एक टीवी चैनल से इस संबंध में बात की। छात्रा ने दावा किया कि वह अपनी डेस्क पर सिर रख कर आराम कर रही थी, तभी कुछ छात्रों ने उसके ऊपर खुजली वाला पाउडर डाल दिया।

विज्ञापन
Kerala Itching powder was thrown on girl in school case filed against many students including two teachers
कुछ शरारती छात्रों ने एक छात्रा के ऊपर खुजली वाला पाउडर फेंक दिया - फोटो : एडोव

विस्तार

केरल के एक सरकारी स्कूल में कुछ शरारती छात्रों ने एक छात्रा के ऊपर खुजली वाला पाउडर फेंक दिया। इससे उसकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि उसे घर पर ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना फरवरी के पहले सप्ताह की है। छात्रा की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने छह छात्रों और दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन


निजी अंगों पर गिरा खुजली वाला पाउडर
यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने एक टीवी चैनल से इस संबंध में बात की। छात्रा ने दावा किया कि वह अपनी डेस्क पर सिर रख कर आराम कर रही थी, तभी कुछ छात्रों ने उसके ऊपर खुजली वाला पाउडर डाल दिया। वह तुरंत उसे धोने के लिए शौचालय गई, लेकिन पाउडर उसके निजी अंगों में चला गया। इससे उसे बहुत तकलीफ हुई। अगले कुछ दिनों में उसकी हालत और खराब हो गई। इसके कारण वह स्कूल नहीं जा पा रही थी और न ही अपनी आगामी बार्ड परीक्षाओं की ठीक से तैयारी कर पा रही थी।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि उपस्थिति पर्याप्त नहीं होने पर स्कूल ने उनकी बेटी को परीक्षाओं में बैठने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। बाद में विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली। पुलिस ने बताया कि शिक्षकों पर भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधान लगाये गये हैं जबकि विद्यार्थियों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां ने इस घटना में शामिल विद्यार्थियों तथा समय से सहायता पहुंचाने में कथित रूप से विफल हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने कहा कि वह मामले में वह बड़ी सावधानी के साथ काम कर रही है क्योंकि विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed