फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala influencer, mistaken for Captain Anshuman Singh's wife Smriti Singh, faces vicious trolling

Reshma Sebastian: केरल की इस महिला को स्मृति सिंह समझ बैठे लोग, बुरा-भला कहा; मिली कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 15 Jul 2024 10:47 PM IST
सार

रेशमा सेबेस्टिन को लोगों ने स्मृति सिंह समझ लिया और इसके बाद उनके फैशन को लेकर तरह तरह की टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। इन सबसे तंग आकर रेशमा सबेस्टियन ने खुद पर नफरत भरी टिप्पणियां करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी है।

विज्ञापन
Kerala influencer, mistaken for Captain Anshuman Singh's wife Smriti Singh, faces vicious trolling
कीर्ति चक्र स्वीकार करतीं कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी - फोटो : @murmuu_draupadi

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक महिला को बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी समझ कर निशाना साधा जा रहा है। इन सबसे आजिज आकर रेशमा सबेस्टियन नाम की महिला ने खुद पर नफरत भरी टिप्पणियां करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी है। रेशमा सेबेस्टियन केरल की जानीं मानीं फैशन इनफ्लुएंसर हैं। उन्होंने सोशल  मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर कहा है कि वे कैप्टेन अंशुमान सिंह की पत्नी नहीं हैं। आपको बता दें कि कैप्टेन अंशुमान सिंह को इस महीने की शुरुआत में मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। उनकी पत्नी स्मृति सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण किया था। 

विज्ञापन


रेशमा सेबेस्टिन को लोगों ने स्मृति सिंह समझ लिया
रेशमा सेबेस्टियन को लोगों ने स्मृति सिंह समझ लिया और इसके बाद उनके फैशन को लेकर तरह तरह की टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।  सेबेस्टियन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ये स्मृति सिंह का अकाउंट नहीं है। कृपया भ्रामक जानकारियों और नफरत भरी टिप्पणियां करने से पहले मेरे प्रोफाइल और बायो को पढ़ें।’ इसके साथ ही रेशमा ने एक व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर लगाई गई अपनी तस्वीर को भी साझा किया है। फेसबुक यूजर ने स्मृति सिंह के नाम पर रेशमा को ट्रोल कर दिया था। 
विज्ञापन


हम कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं- रेशमा 
रेशमा ने लिखा, ‘यह बेतुका सा लगता है। स्मृति सिंह के बारे में गलत जानकारी फैलाने की खातिर मेरी पहचान का उपयोग किया जा रहा है। इस मामले में हम कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।’ रेशमा सेबेस्टियन ने अपने फॉलोवर्स से अनुरोध किया, ‘अगर कहीं भी इस तरह की पोस्ट दिखें तो मेरे साथ साझा करें।’ रेशमा सेबेस्टियन अपनी बेटी और अपने पति के साथ जर्मनी में रहती हैं और फिलहाल केरल के दौरे पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिला था
कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत पांच जुलाई को भारत के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष जुलाई में भीषण आग से लोगों को बचाने के दौरान अंशुमान सिंह की मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने राष्ट्रपति से कीर्ति चक्र प्राप्त किया था। इसके बाद अंशुमान सिंह के परिजनों ने स्मृति सिंह पर आरोप लगाया था, ‘हमारी बहू, हमारे बेटे का मेडल लेकर और हमें अकेले छोड़कर हमसे दूर चलीं गईं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed