फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Idukki Landslide: One Dead, Wife Injured as Mudslide Flattens Houses

Kerala: केरल के इडुक्की में भूस्खलन से बड़ा हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; आठ मकान जमींदोज

Sun, 26 Oct 2025 09:25 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Oct 2025 09:25 AM IST
सार

Kerala Idukki Landslide: केरल के इडुक्की जिले में शनिवार रात भीषण भूस्खलन हुआ, जिसमें आठ घर मलबे में दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Kerala Idukki Landslide: One Dead, Wife Injured as Mudslide Flattens Houses
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की में शनिवार रात एक भूस्खलन ने तबाही मचा दी। हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना अदिमाली के मन्नमकंदम इलाके में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-85 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ की मिट्टी ढह गई और कम से कम आठ घर जमींदोज हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान लक्षमवीडु उन्नाथी के बीजू (48) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी संध्या घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा रात साढ़े दस बजे के करीब हुआ
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में कुल 22 घर थे। भूस्खलन का खतरा देखते हुए शनिवार शाम सभी परिवारों को राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि, बीजू और संध्या रात में घर लौट आए ताकि कुछ जरूरी सामान और खाना तैयार कर सकें। अदिमाली ब्लॉक पंचायत सदस्य कृष्णमूर्ति ने बताया कि जब वे घर के अंदर थे, तभी रात करीब 10.30 बजे पहाड़ की मिट्टी खिसक गई और आठ घर पूरी तरह दब गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NOTAM: भारत के त्रिशूल से डरा पाकिस्तान, दो दिन के लिए बंद किया हवाई मार्ग, पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन


5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को सूचना दी। इसके बाद पांच घंटे तक चला बचाव अभियान चलाया गया। बीजू और संध्या को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन बीजू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कृष्णमूर्ति ने बताया कि संध्या को पहले अदिमाली के अस्पताल में भर्ती किया गया था, बाद में उन्हें अलुवा अस्पताल शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


बिना सुरक्षा मानकों के सड़क चौड़ीकरण
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि एनएच-85 का चौड़ीकरण कार्य असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था। एक स्थानीय निवासी सुल्फी ने बताया पहाड़ की मिट्टी को बिना किसी सुरक्षा उपाय के हटाया जा रहा था। अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन काम जारी रहा। एक अन्य निवासी अनस (जिसका घर पूरी तरह तबाह हो गया) ने कहा कि उन्होंने सुबह ही पहाड़ी में दरारें देख ली थीं और अधिकारियों को सूचना दी थी। उन्होंने कहा हमें शाम तक स्कूल कैंप में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन काम बंद नहीं हुआ। अब रहना बेहद खतरनाक है।

ये भी पढ़ें:- SIR: अगले हफ्ते से देशभर में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, जानें पहले चरण में कौन से राज्य शामिल

मृतक के परिवार पर दोहरी मार
परिजनों ने बताया कि बीजू का बेटा पिछले साल गुजर गया था, जबकि उनकी बेटी कोट्टायम में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। अदिमाली पुलिस ने इस मामले में असामान्य मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बीजू का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed