{"_id":"66d530d020cf4e14390a372b","slug":"kerala-husband-v-venu-passes-top-government-post-chief-secretary-to-wife-sarada-muraleedharan-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: पति हुए रिटायर तो पत्नी बनीं मुख्य सचिव, केरल में पहली बार हुआ ऐसा, शशि थरूर ने की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: पति हुए रिटायर तो पत्नी बनीं मुख्य सचिव, केरल में पहली बार हुआ ऐसा, शशि थरूर ने की तारीफ
Mon, 02 Sep 2024 10:16 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:16 AM IST
सार
वी.वेणु बीती 31 अगस्त को रिटायर हो गए। केरल राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आईएएस अधिकारी ने अपनी पत्नी को ही मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
केरल के मुख्य सचिव का पद संभालतीं शारदा मुरलीधरन
- फोटो : एक्स/@ChiefKerala
विस्तार
केरल में 1990 बैच की आईएएस अधिकारी शारदा मुरलीधरन राज्य की नई मुख्य सचिव बनी हैं। खास बात ये है कि शारदा मुरलीधरन ने अपने पति वी वेणु की ही जगह ली है। वी.वेणु बीती 31 अगस्त को रिटायर हो गए। केरल राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आईएएस अधिकारी ने अपनी पत्नी को ही मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
शारदा मुरलीधरन ने बदलाव को बताया अजीब
केरल सरकार ने 21 अगस्त को मुरलीधरन की नियुक्ति की पुष्टि की थी। इससे पहले वह केरल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना और आर्थिक मामले) के पद पर कार्यरत थीं। वेणु और शारदा मुरलीधरन दोनों ही 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वेणु अपनी पत्नी से कुछ महीने बड़े हैं। मुरलीधरन, जिनका विभिन्न विभागों में एक विशिष्ट करियर रहा है, उन्होंने इस बदलाव को एक अजीब अनुभव बताया, खासकर तब जब वह अपने पति की सेवानिवृत्ति के बाद अगले आठ महीनों तक सेवा में बनी रहेंगी।
शशि थरूर ने की तारीफ
कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस बदलाव की ऐतिहासिक प्रकृति की ओर इशारा किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर पोस्ट साझा किया। शशि थरूर ने लिखा कि 'भारत में पहली बार (जहां तक याद आता है), केरल के निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ वी वेणु ने तिरुवनंतपुरम में सचिवालय में एक औपचारिक हैंडओवर समारोह में अपनी पत्नी शारदा मुरलीधरन को मुख्य सचिव का पद सौंपा।'
विज्ञापन
शुक्रवार को वी. वेणु क विदाई समारोह में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि केरल में ऐसे उदाहरण देखे गए हैं, जहाँ पति-पत्नी की जोड़ी ने महत्वपूर्ण नौकरशाही पदों पर काम किया है, यह पहली बार है कि एक मुख्य सचिव के बाद उनकी पत्नी ने पदभार संभाला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन