फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala hijab row school declares two-day holiday amid row over student wearing hijab

Kerala: केरल में हिजाब पहनने को लेकर विवाद, स्कूल ने घोषित किया दो दिन का अवकाश

Mon, 13 Oct 2025 06:13 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Kerala hijab row school declares two-day holiday amid row over student wearing hijab
हिजाब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

केरल के एक स्कूल में आठवीं की छात्रा के हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद गरमा गया। छात्रा के अभिभावकों से कहासुनी के बाद स्कूल प्रबंधन ने सोमवार से दो दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया है। पल्लुरुथी में स्थित इस स्कूल का संचालन एक ईसाई प्रबंधन की ओर किया जा रहा था। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को हिजाब पहनने की अनुमति देने से मना कर दिया था, जिसके बाद छात्रा के अभिभावक स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने तर्क दिया कि हिजाब एक महत्वपूर्ण धार्मिक अभ्यास है और स्कूल को छात्रों की पसंद और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन


स्कूल के अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) ने कहा कि अभिभावकों को इस्लाम समर्थक राजनीतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन प्राप्त है। साथ ही, आरोप लगाया कि उसके सदस्यों ने स्कूल के अधिकारियों, जिनमें से अधिकांश नन हैं, के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीआई ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। एक पत्र में प्रधानाचार्य ने कहा कि बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के स्कूल आई छात्रा, उसके माता-पिता, कुछ बाहरी लोगों, छात्रों और स्टाफ सदस्यों के दबाव के कारण मानसिक तनाव का हवाला देते हुए अवकाश की मांगी की गई थी। इसलिए पीटीए के कार्यकारी सदस्यों से परामर्श के बाद 13 और 14 अक्तूबर को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed