{"_id":"6933c904ee04bcc4d20d37a2","slug":"kerala-high-court-gives-interim-protection-from-arrest-to-rahul-mamkootathil-in-adultry-case-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: दुष्कर्म मामले में विधायक राहुल ममकूटाथिल को राहत, उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी से दी अंतरिम सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: दुष्कर्म मामले में विधायक राहुल ममकूटाथिल को राहत, उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी से दी अंतरिम सुरक्षा
Sat, 06 Dec 2025 11:41 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:41 AM IST
सार
केरल कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को उच्च न्यालाय ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी है। अब हाईकोर्ट 15 दिसंबर को याचिका पर सुनवाई करेगी। दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सत्र अदालत ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
राहुल ममकूटाथिल
- फोटो : फेसबुक/राहुल ममकूटाथिल
विस्तार
केरल उच्च न्यायालय ने कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को गिरफ्तार से अंतरिम राहत दे दी है। राहुल ममकूटाथिल पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। शनिवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस के बाबू ने कहा कि वे 15 दिसंबर को राहुल ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगे, तब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।
अदालत 15 दिसंबर को करेगी याचिका पर सुनवाई
अदालत ने कहा, 'याचिकाकर्ता को मामले की सुनवाई तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा'। राहुल ममकूटाथिल की तरफ से वरिष्ठ वकील एस राजीव अदालत में पेश हुए और उन्होंने भी आदेश की पुष्टि की है। हालांकि ममकूटाथिल पर शारीरिक शोषण का एक दूसरा मामला भी चल रहा है। यह दूसरा मामला बुधवार को ही दर्ज हुआ है, जिसमें बंगलूरू की रहने वाली महिला ने राहुल ममकूटाथिल पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को तिरुवनंतपुरम की सत्र अदालत ने राहुल ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद ममकूटाथिल ने उच्च न्यायालय का रुख किया।
विधायक का दावा- पीड़िता ने आपसी सहमति से बनाए संबंध
ममकूटाथिल एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार हैं। उच्च न्यायालय में दायर याचिका में राहुल ममकूटाथिल ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही कांग्रेस के निष्कासित विधायक ने कहा उनके और पीड़िता के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे और जब दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए तो पीड़िता ने एफआईआर करा दी। विधायक ने दावा किया महिला शादीशुदा है, लेकिन अपने पति से अलग रहती है। विधायक ने जांच में सहयोग का वादा किया है। विधायक ने ये भी दावा किया कि जांच एजेंसी द्वारा तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उनके पास अपने दावे के पक्ष में पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- IndiGo: 'कीमत चुकानी होगी...', इंडिगो संकट के लिए विमानन मंत्री ने चालक दल के कुप्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन