फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt terms unacceptable mob attack on police station; church seeks judicial probe

केरल में पुलिस थाने पर हमला: राज्य सरकार बोली -यह बर्दाश्त नहीं करेंगे, चर्च ने बताया बाहरी ताकतों का हाथ

Mon, 28 Nov 2022 02:28 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Nov 2022 02:28 PM IST
सार

केरल की वामपंथी सरकार ने अडानी बंदरगाह निर्माण का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों द्वारा विझिंजम क्षेत्र स्थित एक पुलिस स्टेशन पर हमले को अस्वीकार्य करार दिया है।

विज्ञापन
Kerala govt terms unacceptable mob attack on police station; church seeks judicial probe
केरल में थाने पर हमला - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल की वामपंथी सरकार ने अडानी बंदरगाह निर्माण का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों द्वारा विझिंजम क्षेत्र स्थित एक पुलिस स्टेशन पर हमले को अस्वीकार्य करार दिया है।  केरल के बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने कहा कि जहां तक प्रदर्शन का संबंध है तो सरकार अब तक बहुत संयमित थी लेकिन अगर आंदोलन  आपराधिक प्रकृति का होता है, जहां पुलिसकर्मियों पर हमला किया जाता तथा पुलिस की संपत्ति को नष्ट किया जाता है तो यह अस्वीकार्य है। बता दें कि रविवार रात हुए इस हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं अपने ऊपर लगे आरोप पर लैटिन कैथोलिक चर्च ने भी सफाई दी और दावा किया कि इसके पीछे बाहरी ताकतें थीं। चर्च ने इसकी न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन



बंदरगाह मंत्री ने कोझीकोड में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केरल जैसे धर्मनिरपेक्ष राज्य में हम किसी तरह के साम्प्रदायिक संघर्ष को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंत्री ने दावा किया कि भीड़ ने उन मकानों तथा प्रतिष्ठानों पर हमला किया, जो उनके समुदाय के नहीं थे। उन्होंने कहा कि हम राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।  यह बताए जाने पर कि लातिन कैथोलिक गिरजाघर ने हिंसा के पीछे बाहरी ताकतों का हाथ होने का दावा किया है, इस पर देवरकोविल ने कहा कि सरकार को कई रिपोर्टें मिली है और इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा के मामले में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दंगा और आपराधिक साजिश के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने और पुलिसकर्मियों को घायल करने के आरोप में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिंसा में चालीस से ज्यादा पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के घायल होने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे फादर यूजीन परेरा ने दावा किया कि पिछले दो दिन में बंदरगाह संबंधित हिंसा के पीछे  बाहरी ताकतों का हाथ है और इन घटनाओं की न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी लेने पुलिस थाने गयी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया और उन्होंने दावा किया कि कुछ बाहरी ताकतों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने तथा आसपास के मकानों पर पथराव के लिए वे जिम्मेदार थे। फादर परेरा ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया से कहा कि इसके बाद चीजें बिगड़ गयी और दुर्भाग्यपूर्ण रूप से हिंसा हुई। मैं हिंसा या पुलिस कर्मियों को आयी चोटों को सही नहीं ठहरा रहा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed