फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala govt implements ‘green protocol’ for weddings

केरल में शादियों के लिए ‘ग्रीन प्रोटोकॉल’, अब होंगी पर्यावरण फ्रेंडली शादी

Wed, 07 Jun 2017 03:22 AM IST
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम 
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम  Updated Wed, 07 Jun 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
Kerala govt implements ‘green protocol’ for weddings

शादियों के आयोजन स्थल में होने वाली गंदगी से प्रकृति को हो रहे नुकसान को लेकर केरल सरकार जल्द ही नए नियम ला सकती है। इसके तहत सरकार ने शादियों के लिए ग्रीन प्रोटोकॉल लागू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इस प्रोटोकॉल के लागू होने के बाद शादियों में प्लास्टिक व थर्माकॉल जैसे पदार्थों से बने गिलास, प्लेट्स और डेकोरेशन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी। इनके स्थान पर सरकार आयोजनकर्ताओं से पेड़-पौधों के पत्तों व धातुओं से बने हुए उत्पाद इस्तेमाल करने पर जोर देगी। मैरिज हॉल, सम्मेलन केंद्रों, होटलों व अन्य आयोजन स्थलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। 
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के नियमों की अनदेखी होने पर आयोजनकर्ता के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी जारी होगा। केरल में सुचिता मिशन के तहत नगर निगम ने कन्नूर, इरनकुलम, कोल्लम और अलाप्पुझा में प्रयोग के तौर पर इस प्रोटोकॉल को लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शर्मिंदगी का कारण बनी विधायक की बेटी की लग्जरी शादी
एक तरफ जहां सीपीआई नेतृत्व वाली केरल सरकार शादियों में ‘ग्रीन प्रोटोकॉल’ लागू करने जा रही है वहीं उसके ही एक विधायक की बेटी की शादी पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गई है। दरअसल, पार्टी की विधायक गीता गोपी की बेटी की लक्जरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में गोपी की बेटी गहनों से लदी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed