फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Govt Congress MLA Kuzhalnadan IGST queries CM Vijayan Daughter Veena T

CM Vijayan: बेटी वीणा की कंपनी में IGST भुगतान विवाद, केरल सरकार बोली- कांग्रेस विधायक को मिल चुका है जवाब

Mon, 23 Oct 2023 09:44 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 23 Oct 2023 09:44 PM IST
सार

केरल सरकार ने कहा है कि कांग्रेस विधायक कुझालनदान के सवालों का जवाब पहले ही दिया जा चुका है। बता दें कि कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री विजयन की बेटी की कंपनी से वसूले जाने वाले टैक्स पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Kerala Govt Congress MLA Kuzhalnadan IGST queries CM Vijayan Daughter Veena T
पिनारायी विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन की बेटी- वीणा की कंपनी से जुड़े कथित विवाद पर कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान के तमाम सवालों का जवाब दिया जा चुका है। सरकार ने कहा, अब इस मामले को बंद कर दिया जाना चाहिए। बता दें कि मामला आईजीएसटी भुगतान से जुड़ा है।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये से अधिक की आईजीएसटी का मामला
गौरतलब है कि केरल के कांग्रेस विधायक कुझालनदान ने वीणा के खिलाफ उनकी कंपनी और कोच्चि स्थित कंपनी सीएमआरएल के बीच लेनदेन के संबंध में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या वीणा को खनिज कंपनी से मिले एक करोड़ रुपये से अधिक की आईजीएसटी माफ की गई थी।
विज्ञापन


सीएम की बेटी की कंपनी से मिल चुका है टैक्स
बता दें कि कांग्रेस विधायक ने हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों की सतर्कता जांच की भी मांग की है। इस मामले में राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग साफ कर चुका है कि वीणा की कंपनी से अपेक्षित एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के खजाने में आ चुका है टैक्स
कांग्रेस नेता ने तर्क दिया कि कोच्चि स्थित निजी खनिज कंपनी सीएमआरएल से वीणा और उनकी फर्म से प्राप्त कुल 1.72 करोड़ रुपये पर भुगतान किए गए टैक्स के संबंध में वित्त मंत्री ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। मंत्री बालगोपाल ने बताया कि सरकार केवल वही उत्तर दे सकती है जो उन्होंने पूछा है। क्या सरकार को आईजीएसटी मिला है? इस सवाल पर कांग्रेस विधायक को सूचित किया जा चुका है कि टैक्स प्राप्त हो गया है।

बेटी वीणा के बहाने सीएम पर निशाना
वित्त मंत्री बालगोपाल ने कहा, बिना तथ्यों के आधार पर सीएम या उनके परिवार पर व्यक्तिगत हमले करना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि वीणा पर लगाए गए आरोप का मकसद सीएम पर हमला करना था। एक बार जब साफ हो गया कि आरोपों का कोई आधार नहीं है, तो इस मामले को रोक दिया जाना चाहिए था। यही जिम्मेदार राजनीति की पहचान है।


कांग्रेस विधायक और सत्तारूढ़ पार्टी के बीच विवाद
उन्होंने कहा, ऐसे सबूत सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि वीणा की कंपनी का सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के साथ-साथ विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ दोनों के शीर्ष नेताओं के साथ लेन-देन था। बहरहाल, पूरे मामले को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि सीएम विजयन और उनकी बेटी पर कांग्रेस विधायक के आरोपों को  लेकर राज्य में विवाद जरूर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed