{"_id":"6845b60212cd9a904e022d27","slug":"kerala-governor-rajendra-vishwanath-arlekar-takes-dig-at-cpi-over-bharat-mata-issue-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Politics: 'भारत माता का नाम न लेने वाले लगा रहे जयकारे', राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने सीपीआई पर किया कटाक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Politics: 'भारत माता का नाम न लेने वाले लगा रहे जयकारे', राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने सीपीआई पर किया कटाक्ष
Sun, 08 Jun 2025 09:40 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 09:40 PM IST
सार
केरल में पर्यावरण दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद अब राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने सीपीआई पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 'भारत माता' कोई विवाद का विषय नहीं हो सकता, यह सबके ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सोच और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सब भारतीय एक-दूसरे के भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
आरवी अर्लेकर, राज्यपाल, केरल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 'भारत माता' के मुद्दे पर सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले 'भारत माता' का नाम नहीं लेते थे, अब 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे हैं — यह एक सकारात्मक बदलाव है। मामला तब शुरू हुआ जब राजभवन ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में 'भारत माता' की तस्वीर का उपयोग किया। इस पर राज्य के कृषि मंत्री और सीपीआई नेता पी. प्रसाद ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तस्वीर आरएसएस की तरफ से इस्तेमाल की जाती है और इसे सरकार या संविधान की तरफ से अधिकृत नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी एनडीए', मदुरै में गरजे गृह मंत्री अमित शाह
'भारत माता' कोई विवाद का विषय नहीं- राज्यपाल
वहीं राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि 'भारत माता' कोई विवाद का विषय नहीं हो सकता, यह सबके ऊपर है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी की सोच और विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सब भारतीय एक-दूसरे के भाई-बहन हैं। इस मुद्दे पर सीपीएम राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने भी बयान दिया कि भारत माता जैसी कोई अवधारणा संविधान में नहीं है। वहीं, सीपीआई ने फिलहाल अपने सहयोगी सीपीएम के साथ इस पर कोई बातचीत नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Manipur: मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा बवाल, स्थानीय समूह ने 10 दिन के बंद का किया एलान; प्रशासन अलर्ट
तिरंगा ही भारत माता का असली प्रतीक- सीपीआई
राज्यपाल के रुख के खिलाफ सीपीआई ने शनिवार को सभी शाखाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसके सामने पेड़ लगाने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि तिरंगा ही भारत माता का असली प्रतीक है। यह विवाद अब सिर्फ एक तस्वीर तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक और वैचारिक टकराव का रूप ले चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन