{"_id":"63027ab31c46e707ba3c4e1f","slug":"kerala-governor-arif-mohammed-khan-said-kannur-vc-a-criminal-was-part-of-conspiracy-to-attack-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala News: कन्नूर युनिवर्सिटी के वीसी पर राज्यपाल आरिफ खान ने लगाए बेहद गंभीर आरोप, कुलपति को बताया 'अपराधी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala News: कन्नूर युनिवर्सिटी के वीसी पर राज्यपाल आरिफ खान ने लगाए बेहद गंभीर आरोप, कुलपति को बताया 'अपराधी'
Mon, 22 Aug 2022 12:04 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:04 AM IST
सार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगाया कि मुझे सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि इस वीसी ने शालीनता, अकादमिक अनुशासन की सभी सीमाओं को पार कर लिया है।
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति पर तीखा हमला बोला है। रविवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कन्नूर विश्वविद्यालय के वीसी को अपराधी कहा। उन्होंने कुलपति गोपीनाथ रवींद्रन पर देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के आंदोलन के बीच विश्वविद्यालय में आमंत्रित किए जाने पर पूर्व पर हमला करने की कथित साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
वह राजनीतिक कारणों से कुलपति बने बैठे हैं
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि वह मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। वह एक अपराधी हैं, वह राजनीतिक कारणों से कुलपति बने बैठे हैं, मुझे कुलपति ने वहां आमंत्रित किया था। जब मुझ पर हमला किया गया तो उनका कर्तव्य क्या था कि उनको पुलिस में सूचना नहीं देनी चाहिए थी? लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
राज्यपाल दिसंबर 2019 में कन्नूर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भारतीय इतिहास कांग्रेस का उद्घाटन करने के लिए गए थे। जैसे ही राज्यपाल संबोधित करने वाले थे, कार्यक्रम के लिए इकट्ठे हुए अधिकांश प्रतिनिधियों ने उनके रुख के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया और उस समय नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अलग-अलग शहरों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे दावा किया कि राजभवन ने उस समय वीसी से मंच पर जो कुछ हुआ था उसकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राज्यपाल ने कहा, आमतौर पर मेरे पास किसी कुलपति के खिलाफ कुछ भी कहने का कोई कारण नहीं है। अगर मुझे कार्रवाई करनी होती, तो मैं कर सकता था। मेरे पास अधिकार हैं। मुझे सार्वजनिक रूप से क्यों बोलना चाहिए?
वह एक राजनीतिक कैडर है
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरोप लगाया कि मुझे सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए मजबूर किया गया है क्योंकि इस वीसी ने शालीनता, अकादमिक अनुशासन की सभी सीमाओं को पार कर लिया है। उसने कन्नूर विश्वविद्यालय को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी से अधिक, वह एक राजनीतिक कैडर है। कन्नूर विश्वविद्यालय में मुझ पर हमला करने की साजिश के पीछे वही थे।