फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor Arif Mohammed Khan meets Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat

Kerala: केरल के राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख से की मुलाकात, कांग्रेस बोली-दोनों के मतभेद दूर करे BJP

Sun, 18 Sep 2022 10:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 10:19 AM IST
सार

 विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश में राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच बढ़ते मतभेदों को दूर करने के लिए केंद्र एवं भाजपा से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammed Khan meets Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति पर राज्यपाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार के बीच अंसतोष जारी है। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब राज्यपाल ने साफ कहा कि, वह राज्य सरकार को विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता है। इसी बीच शनिवार देर रात केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
विज्ञापन


राज्यपाल कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा, खान ने रात करीब आठ बजे भागवत के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। यह बैठक एक आरएसएस नेता के घर पर हुई। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और पहले से ही तय थी।
विज्ञापन

 विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच बढ़ते मतभेदों को दूर करने के लिए केंद्र एवं भाजपा से हस्तक्षेप करने की मांग की है। जिसके बाद भाजपा ने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखकर अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं और उन्हें चुप कराने की कोशिश का कोई लाभ नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने शनिवार सुबह मीडिया से मुलाकात की और माकपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 2019 में कांग्रेस के दौरान कन्नूर विश्वविद्यालय में उन पर हमले की कथित कोशिश के संबंध में पुलिस को मामला दर्ज करने से रोका।

इसके बाद, माकपा की राज्य इकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने इन आरोपों का खंडन करने के लिए तिरुवनंतपुमर के एकेजी सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह प्रदर्शन अचानक हुआ था और इसके पीछे कोई षड्यंत्र नहीं था।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वामपंथी नेता ने आरोप लगाया कि खान का आचरण राज्यपाल के पद के अनुकूल नहीं था। वहीं, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को राज्य के विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों में कथित भाई-भतीजावाद पर टिप्पणी के लिए खान को आड़े हाथ लिया था और उनके बयान को बेतुका बताया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed