फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Governor Arif Mohammed Khan allegations CM Vijayan hidden anti national crime

Kerala: राज्यपाल खान ने वामपंथी सरकार पर तेज किए हमले, कहा- सीएम ने देश विरोधी अपराधों को लेकर अंधेरे में रखा

Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
सार

राज्यपाल खान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक बयान में कई 'देश-विरोधी गतिविधियों' और 'राज्य-विरोधी गतिविधियों' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री मानते हैं कि राज्य में 'देश विरोधी अपराध' हो रहे हैं। राज्यपाल ने हाल ही में विजयन से उन्हें मिले जवाबी पत्र का हवाला देते हुए यह बात कही।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammed Khan allegations CM Vijayan hidden anti national crime
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार पर अपने हमले तेज करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में हो रहे 'देश विरोधी अपराधों' को लेकर उन्हें अंधेरे में रखा। राज्यपाल ने यह भी कहा कि अब तक मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक 'मुख्यमंत्री की इजाजत के बिना' नियमित रूप से राजभवन आते रहे हैं और अब 'उनका और स्वागत नहीं किया जाएगा।'

विज्ञापन


राज्य में 'देश विरोधी अपराध' हो रहे हैं
खान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक बयान में कई 'देश-विरोधी गतिविधियों' और 'राज्य-विरोधी गतिविधियों' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री मानते हैं कि राज्य में 'देश विरोधी अपराध' हो रहे हैं। राज्यपाल ने हाल ही में विजयन से उन्हें मिले जवाबी पत्र का हवाला देते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाने पर भी नहीं मिला जवाब
उन्होंने कहा कि जब देश के खिलाफ ऐसे अपराध किए जाते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति व केंद्र सरकार को सूचित करना पड़ता है। इसके लिए जानकारी होना जरूरी है। खान ने कहा, इसलिए, मैंने जानकारी मांगने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार भी नहीं किया। उन्होंने 27 दिन बाद इसका जवाब दिया, जब मैंने मुख्य सचिव और डीजीपी को बुलाया, लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यपाल पर सांविधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं करने का आरोप
सीपीआई(एम) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने खान के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खान का कार्यकाल 5 सितंबर को समाप्त हो गया और अब वे केवल "कार्यकारी राज्यपाल" हैं। गोविंदन ने खान की धमकियों को "केवल शब्दों का खेल" करार दिया और कहा कि खान ने सांविधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया है। गोविंदन ने कहा, हमें डराने की कोशिश मत कीजिए। केरल ने पहले भी ऐसे खतरे देखे हैं और उनसे बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed