{"_id":"5fbec2f18ebc3edc1f664e5e","slug":"kerala-government-new-law-will-make-police-autocratic-says-ins","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सरकार का नया कानून पुलिस को निरंकुश बना देगा: आईएनएस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सरकार का नया कानून पुलिस को निरंकुश बना देगा: आईएनएस
Thu, 26 Nov 2020 02:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी
- फोटो : आईएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने केरल सरकार के पुलिस संशोधन अधिनियम लागू करने के लिए जारी अध्यादेश पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
आईएनएस के सदस्यों की ओर से अध्यक्ष एल. आदिमूलम ने कहा, यह एक क्रूर अध्यादेश है जिसमें पुलिस और राज्य सरकार को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को प्रताड़ित करने के लिए निरंकुश बनाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कानून के मुताबिक सरकार की अवमानना से जुड़ी किसी सामग्री के प्रकाशन पर मीडिया के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान है। यह संविधान में दी गई प्रेस की आजादी का उल्लंघन है।
विज्ञापन
आदिमूलम ने कहा, सोसायटी केरल के मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों से जल्दबाजी में लाए गए इस कानून को वापस लेने की अपील करती है क्योंकि इस कानून से मीडिया रिपोर्टिंग के अधिकारों पर गंभीर और खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। सोसायटी उम्मीद करती है कि प्रशासन इस अध्यादेश के खिलाफ मीडिया और जनता की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस कानून को निरस्त कर देगा।