{"_id":"5bbd291b867a55281371b873","slug":"kerala-government-gives-compensation-of-rs-50-lakh-to-former-isro-scientist-nambi-narayanan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी केस से बरी इसरो वैज्ञानिक नारायणन को केरल सरकार ने दिया 50 लाख का मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जासूसी केस से बरी इसरो वैज्ञानिक नारायणन को केरल सरकार ने दिया 50 लाख का मुआवजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Updated Wed, 10 Oct 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट से जासूसी के आरोपों से बाइज्जत बरी होने के बाद इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन को केरल सरकार ने 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी है। 1994 के जासूसी मामले में झूठे फंसाए जाने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मुआवजा देने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने राज्य सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 76 वर्षीय पूर्व वैज्ञानिक को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
नारायणन ने कहा कि पहले ही दिन से वह पूरी तरह से आश्वस्त थे कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सरकार मेरे साथ है। विजयन ने कहा कि इस मुआवजा राशि को जांच में खामी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से वसूला जाएगा। सरकार उनसे वह राशि वसूलने के रास्तों को तलाश रही है।
विज्ञापन
14 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि नारायणन को बिना वजह गिरफ्तार किया गया, प्रताड़ित किया गया। इसकी वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इसलिए राज्य सरकार आठ हफ्तों के भीतर उन्हें मुआवजा दे। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में केरल पुलिस की भूमिका की जांच का आदेश भी दिया था।
विज्ञापन