{"_id":"6306b0ae97930f660157aa53","slug":"kerala-government-defends-appointment-of-priya-varghese","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala News: केरल सरकार ने प्रिया वर्गीज की नियुक्ति का बचाव किया, विपक्ष उठा रहा सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala News: केरल सरकार ने प्रिया वर्गीज की नियुक्ति का बचाव किया, विपक्ष उठा रहा सवाल
Thu, 25 Aug 2022 04:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:43 AM IST
सार
मंत्री ने दावा किया कि उसके बाद आयोग के नियमानुसार गठित एक चयन समिति ने उन सभी का साक्षात्कार लिया था। इस तरह, नियुक्ति प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रिया वर्गीज
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने पूर्व राज्यसभा सदस्य केके रागेश की पत्नी प्रिया वर्गीज को कन्नूर विश्वविद्यालय में मलयालम की एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त किए जाने का विधानसभा में बचाव किया। राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदु ने सदन में कहा कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को कन्नूर विश्वविद्यालय ने साक्षात्कार के लिए बुलाया था, जिनके पास न्यूनतम अकादमिक अंक अर्हता एवं यूजीसी द्वारा निर्धारित मूल योग्यता थी।
विज्ञापन
मंत्री ने दावा किया कि उसके बाद आयोग के नियमानुसार गठित एक चयन समिति ने उन सभी का साक्षात्कार लिया था। इस तरह, नियुक्ति प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं हुई।
विज्ञापन
विपक्ष ने आरोप लगाया कि वर्गीज समेत कई अभ्यर्थी पदों के लिए पात्र नहीं थे और उन्हें राजनीतिक दखलअंदाजी के चलते नियुक्त किया गया। विपक्ष के आरोपों पर बिंदु के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष एमबी राजेश ने व्यवस्था दी कि विपक्ष के कार्य स्थगन प्रस्ताव को खारिज किया जाता है।
विज्ञापन
उसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने आरोप लगाया कि ऐसी अवैध नियुक्तियों के लिए सरकार ऐसे लोगों को कुलपति नियुक्त कर रही है, जो उसकी कठपुतली हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वविद्यालयों का काफी हद तक राजनीतिकरण कर दिया गया है।