फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Gold smuggling case suspended ias officer m sivashankar detain by ed high court rejected bail petition

सोना तस्करी मामला: ईडी ने निलंबित आईएएस एम. शिवशंकर को किया गिरफ्तार, कल कोर्ट में होगी पेशी

Wed, 28 Oct 2020 01:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Oct 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kerala Gold smuggling case suspended ias officer m sivashankar detain by ed high court rejected bail petition
निलंबित आईएएस अधिकारी एम. शिवशंकर - फोटो : ANI

केरल सोना तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व मुख्य सचिव सीएमओ एम शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। कल यानी गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, केरल उच्च न्यायालय ने सोने की तस्करी से जुड़े मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के निलंबित अधिकारी एम. शिवशंकर की अंतरिम जमानत याचिकाएं खारिज तक दी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी अधिकारियों की एक टीम ‘आयुर्वेद अस्पताल’ पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। केरल के मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव का वहां इलाज चल रहा था। शिवशंकर को कार में एर्णाकुलम ले जाया गया। इससे पहले, शिवशंकर की दो अंतरिम जमानत याचिकाओं को बुधवार को खारिज कर दिया गया था।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमा शुल्क विभाग मामले की जांच कर रहा है। बता दें कि सीमा शुल्क विभाग ने गत पांच जुलाई को 15 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोना जब्त किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय समेत केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अलग अलग जांच कर रही हैं।

एनआईए ने इस मामले में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत सुरेश, सरित पीएस, संदीप नायर और फैजल फरीद सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेश और सरित संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी हैं। मामला संयुक्त अरब अमीरात के तिरुवनंतपुरम स्थित वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के नाम का इस्तेमाल कर राजनयिक सामान के जरिए सोने की तस्करी की कोशिश से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed