फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala gold smuggling case: Special NIA court has sent accused Swapna Suresh and Sandeep Nair to 14-day remand

केरल सोना तस्करी मामला: एनआईए ने स्वप्ना सुरेश और संदीप को 14 दिन की रिमांड पर भेजा

Sun, 12 Jul 2020 07:41 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Jul 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Kerala gold smuggling case: Special NIA court has sent accused Swapna Suresh and Sandeep Nair to 14-day remand
स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर - फोटो : ANI

केरल सोना तस्करी मामले में स्पेशल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


वे अब क्वारंटीन सेंटर जाएंगे। उनका टेस्ट का रिजल्ट कल आएगा। अगर उनका टेस्ट निगेटिव आता है, तो अदालत उनकी हिरासत पर विचार करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वप्ना सुरेश, त्रिशूर जिले के एक क्वारंटीन सेंटर और संदीप नायर, अंगमाली में करुकुट्टी के एक क्वारंटीन सेंटर में जाएंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि राजनयिक के सामान के जरिए सोने की तस्करी करने की कोशिश करने वाली महिला स्वप्ना सुरेश के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एनआईए ने पीएमएलए के तहत स्वप्ना सुरेश, आर सरित कुमार, फाजिल फरीद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा था कि सोना तस्करी मामले में मुख्य महिला आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा एक सरकारी परियोजना में नियुक्ति हासिल करने के लिए दिए गए कथित फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र को लेकर मिली शिकायत की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed