{"_id":"5f0e717d8ebc3e63a47f278c","slug":"kerala-gold-smuggling-case-police-arrested-three-more-people-in-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी मामले में कस्टम ने तीन और लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी मामले में कस्टम ने तीन और लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2020 08:31 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
सोना तस्करी
केरल के सोना तस्करी के मामले में कस्टम ने कोच्चि से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टम ने पकड़े गए इन तीनों लोगों का विवरण दिया है। पुलिस ने इरनाकुलम के मूवाट्टुपुषा से जलाल, मल्लापुरम से मोहम्मद शफी, कोंडोटी से हमजद अली को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
#KeralaGoldSmugglingCase: Customs, Kochi arrested 3 more persons - Jalal from Muvattupuzha in Ernakulam, Mohd Shafi from Malappuram, Hamjad Ali from Kondotty. They'll be produced in the Economic Offences Court today. Customs officials say, "They had delivered gold to the traders"
— ANI (@ANI) July 15, 2020
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में पेश किया जाएगा। कस्टम के अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों लोगों ने सोना व्यापारियों को बेचा था। वहीं इसके अलावा आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर से आयकर विभाग पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन
केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए कोर्ट ने आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को नौ दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या था मामला?
केरल की राजधानी में यूएई के पता वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना चुराने का मामला है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्यदूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये है।
ये सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स, बाथरूम का सामान रखा जाता था लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी।