{"_id":"61fe33e294818324492e240e","slug":"kerala-gold-smuggling-case-i-have-no-personal-relationship-with-the-chief-minister-main-accused-swapna-suresh-opened-her-mouth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Gold Smuggling Case News: मुख्यमंत्री से मेरे निजी नहीं पेशेवर रिश्ते, मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने खोला मुंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Gold Smuggling Case News: मुख्यमंत्री से मेरे निजी नहीं पेशेवर रिश्ते, मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने खोला मुंह
Sat, 05 Feb 2022 03:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
एएनआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:05 PM IST
सार
स्वप्ना ने कहा कि मेरे कोई भी रिश्ते जो थे, वो पेशेवर थे और इसके संपर्क सूत्र मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रमुख सचिव शिवशंकर थे। मेरे सीएम के पारिवारिक सदस्यों से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं थे।
विज्ञापन
Kerala Gold Smuggling Case: केरल के चर्चित सोना तस्करी केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के बहुचर्चित सोना तस्करी केस की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने शनिवार को राज्य के शीर्ष नेताओं व अफसरों से संबंधों को लेकर मुंह खोला। स्वप्ना ने कहा केरल के सीएम से उसके किसी तरह के निजी रिश्ते नहीं थे, बल्कि पेशेवर संबंध थे।
विज्ञापन
स्वप्ना ने कहा कि मेरे कोई भी रिश्ते जो थे, वो पेशेवर थे और इसके संपर्क सूत्र मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रमुख सचिव शिवशंकर थे। मेरे सीएम के पारिवारिक सदस्यों से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं थे। स्वप्ना ने कहा कि केटी जलील के साथ भी उसके विशुद्ध रूप से कामकाजी संबंध थे। उस वक्त के महावाणिज्य दूत के साथ जलील के बहुत करीबी संपर्क और संबंध थे। स्वप्ना ने यह भी कहा कि केरल के पूर्व स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन के साथ मेरी अच्छी व सच्ची दोस्ती और पारिवारिक संबंध थे।
विज्ञापन
16 महीने जेल में रही थी स्वप्ना
स्वप्ना सुरेश केरल के इस बहुचर्चित सोना तस्करी कांड में 16 माह तक जेल में रही थी। उसे दो नवंबर 2021 को केरल हाई कोर्ट ने जमानत दी थी और वह 16 नवंबर को जेल से रिहा हुई थी। स्वप्ना को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर 11 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया था। अदालत ने स्वप्ना को 25 लाख के मुचलके पर जमानत दी।
विज्ञापन
कस्टम ने जब्त किया था 30 किलो सोना
केरल में राजनयिकों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी की जा रही थी। पांच जुलाई 2019 को तिरुवनंतपुरम में सीमा शुल्क विभाग ने मामले का भंडाफोड़ करीब 30 किलोग्राम सोने के जब्त किया था। मामले में राज्य के कई दिग्गज नेताओं, अधिकारियों पर आरोप लगे थे।
सीएम के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, 'डील वूमन' बनी स्वप्ना
स्वप्ना सुरेश यूएई की एक पूर्व वाणिज्य अधिकारी है। उसका सोना तस्करी कांड में नाम सामने आते ही केरल की राजनीति में भूचाल आ गया था। स्वप्ना की केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वह 'डील वुमन' के रूप में मशहूर हुई थी।