{"_id":"62a4cd830106c87ae96012ed","slug":"kerala-gold-smuggling-case-director-of-anti-corruption-bureau-transferred-after-swapnas-audio","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling : स्वप्ना के ऑडियो के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक का तबादला, कांग्रेस ने एलडीएफ सरकार को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling : स्वप्ना के ऑडियो के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक का तबादला, कांग्रेस ने एलडीएफ सरकार को घेरा
Sat, 11 Jun 2022 10:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:44 PM IST
सार
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व पत्रकार शाज किरन को पूर्व सतर्कता प्रमुख ने 33 बार फोन किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व पत्रकार ने बाद में पुलिस के निर्देशों के बाद स्वप्ना पर बयान वापस लेने का दबाव डाला।
विज्ञापन
Gold smuggler swapna suresh
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश और पूर्व पत्रकार शाज किरन की बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद केरल की एलडीएफ सरकार ने शुक्रवार देर रात सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक एमआर अजित कुमार का तबादला कर दिया।
स्वप्ना सुरेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी पत्नी कमला और उनकी बेटी वीणा ने करेंसी और सोने की तस्करी की है। किरन को यह भी कहते हुए सुना गया कि स्वप्ना ने मुख्यमंत्री विजयन केबारे में मीडिया में गंभीर बातें कहकर गलती की है। किरन स्वप्ना को सलाह दी कि वह पैसे लेकर इस मामले को रफा दफा कर दे।
कांग्रेस ने एलडीएफ सरकार को घेरा
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए पूछा कि यह फैसला अचानक क्यों लिया गया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपित स्वप्ना सुरेश पर बयान वापस लेने के दबाव बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बयान की जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर रहना चाहिए। सतीसन ने यह भी पूछा कि आरोपित द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद भी केंद्रीय एजेंसियां अभी तक कोई जांच क्यों शुरू नहीं कर रही हैं।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व पत्रकार शाज किरन को पूर्व सतर्कता प्रमुख ने 33 बार फोन किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व पत्रकार ने बाद में पुलिस के निर्देशों के बाद स्वप्ना पर बयान वापस लेने का दबाव डाला। सतीसन ने कहा कि सतर्कता निदेशक मुख्यमंत्री या उनके कार्यालय की जानकारी के बिना अदालत के समक्ष बयान वापस लेने का प्रयास नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पुलिस अभी तक पूर्व पत्रकार से पूछताछ करने को तैयार नहीं है जिसने बिचौलिये की भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि मामले को रफा-दफा करने का प्रयास बुरी तरह विफल रहा। यह प्रकर्ण केरल के लिए शर्म की बात है। सोने की तस्करी मामले में ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद विरोध के बीच सुरक्षा बढ़ाए जाने की भी कांग्रेस नेता ने आोलचना की।