फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala fish seller won lottery of 70 lakhs After getting the attachment notice from the bank Latest News

Luck By Chance: बैंक से कुर्की नोटिस मिलने के बाद 70 लाख की लॉटरी लगी, मछली बेचने वाले की खुली किस्मत

Sat, 15 Oct 2022 12:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम (केरल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Oct 2022 12:37 PM IST
सार

पुकुंजू ने बताया कि जब वह दोपहर में घर लौटे तो उन्हें पता चला कि बैंक ने उनके घर के संबंध में कुर्की का नोटिस भेजा है। उन्होंने बैंक से करीब नौ लाख रुपये का लोन लिया था। इसे चुकाने में वह असमर्थ थे।

विज्ञापन
Kerala fish seller won lottery of 70 lakhs After getting the attachment notice from the bank Latest News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में एक मछली बेचने वाले की किस्मत खुल गई। उसने 70 लाख रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी भी ऐसे वक्त पर जीती, जब उसे बैंक से कुर्की कर नोटिस मिल चुका था। दिवाली से पहले लक्ष्मी की ऐसी कृपा से व्यक्ति के तो भाग्य ही खुल गए हैं। उनका नाम पुकुंजू बताया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने 12 अक्तूबर को अपने दिन की शुरुआत हमेशा की तरह की लॉटरी का टिकट खरीदकर की। वे रोज ही दिन में बेची जाने वाली मछली को इकट्ठा करने के लिए जाते समय वक्त लॉटरी का टिकट खरीदते थे। इस बार में उन्हें 70 लाख रुपये का पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


पुकुंजू ने बताया कि जब वह दोपहर में घर लौटे तो उन्हें पता चला कि बैंक ने उनके घर के संबंध में कुर्की का नोटिस भेजा है। उन्होंने बैंक से करीब नौ लाख रुपये का लोन लिया था। इसे चुकाने में वह असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुकुंजू की पत्नी ने बताया कि बैंक से नोटिस मिलने के बाद हम निराश थे। हमें नहीं पता था कि क्या करना है। अपनी संपत्ति बेचनी है या नहीं। हमारे दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। दोनों पढ़ रहे हैं। इस राशि से वे अपना कर्ज चुकाएंगे और बच्चों की अच्छे से परवरिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed