फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala court sentences Bangladeshi to death for murder elderly couple in Alappuzha

केरल: बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में बांग्लादेशी नागरिक को सजा-ए-मौत, एक अन्य को आजीवन कारावास

Wed, 09 Mar 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Mar 2022 01:53 PM IST
सार

केरल के अलाप्पुझा जिले के वेनमनी गांव में एक बुजुर्ग जोड़े की हत्या कर दी गई थी। न्यायालय ने इस हत्या के लिए लबलू हसन को जिम्मेदार माना और सजा-ए-मौत दी। इसके अलावा दूसरे आरोपी जुवल हसन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Kerala court sentences Bangladeshi to death for murder elderly couple in Alappuzha
court order - फोटो : court order

विस्तार

केरल की सत्र अदालत ने बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में एक बांग्लादेशी नागरिक को मौत की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश ने दोनों पर चार-चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, नवंबर, 2019 में  केरल के अलाप्पुझा जिले के वेनमनी गांव में एक बुजुर्ग जोड़े की हत्या कर दी गई थी। न्यायालय ने इस हत्या के लिए लबलू हसन को जिम्मेदार माना और सजा-ए-मौत दी। इसके अलावा दूसरे आरोपी जुवल हसन को डकैती, हत्या में साथ देने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


चेहरे पर किए गए थे कई वार
नवंबर, 2019 में हुई इस हत्या में दोनों दोषियों ने कुदाल से बुजुर्ग महिला पर कई वार किए थे। उसके चेहरे पर कई वार किए गए, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से नष्ट हो जाए। वकील ने बताया कि दो नवंबर, 2019 को दोनों आरोपी वहां पहुंचे और सात नवंबर, 2019 को उन्होंने एपी चेरियन (76) और उनकी पत्नी एली चेरियन (68) से संपर्क साधा।11 नवंबर 2019 की दोपहर वे पीड़िता के घर गए और हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed