{"_id":"5fbec4e28ebc3e9b7766abca","slug":"kerala-court-grants-five-days-customs-custody-of-m-sivasankar-in-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना तस्करी मामला: निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंंकर पांच दिन की कस्टम की हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोना तस्करी मामला: निलंबित आईएएस अधिकारी शिवशंंकर पांच दिन की कस्टम की हिरासत में
Thu, 26 Nov 2020 02:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
एम शिवशंकर
- फोटो : ANI
केरल के कोच्चि में एक स्थानीय अदालत ने सोने की तस्करी मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंंकर को पांच दिन की कस्टम विभाग की हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एर्नाकुलम के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (आर्थिक अपराध) ने सीमा शुल्क (निरोधक) आयुक्तालय को शिवशंंकर की पांच दिन की हिरासत को मंजूर कर लिया।
साथ ही कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और पीएस सरित को भी कस्टम की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया। इन सभी पर संयुक्त अरब अमीरात स्थित वाणिज्य दूतावास के जरिए सोने की तस्करी करने का आरोप है।
विज्ञापन