केरल में कोरोना: पिछले 24 घंटों में मिले 32801 नए मामले, सवाल उठे तो मुख्यमंत्री विजयन ने किया बचाव
केरल में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या शुक्रवार को भी 32 हजार से अधिक रही। वहीं, राज्य में बिगड़ती स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विजयन ने कोरोना से लड़ने के राज्य के मॉडल का बचाव किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के बाकी हिस्सों में जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है वहीं, केरल में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 32,801 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में यहां 18,573 लोग ठीक हुए तो 179 संक्रमितों की जान चली गई। इसके चलते कोरोना नियंत्रण में केरल मॉडल पर भी सवाल उठ रहे हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को इस मॉडल का बचाव किया।
Kerala reports 32,801 new #COVID19 cases, 18,573 recoveries and 179 deaths in the last 24 hours.
विज्ञापन
Total recoveries 37,30,198
Death toll 20,313
Active cases 1,95,254
The test positivity rate is 19.22%. A total of 1,70,703 samples were tested in the last 24 hours. — ANI (@ANI) August 27, 2021
समाचार एजेंसी एएआई के अनुसार इस महामारी से निपटने में केरल मॉडल पर उठे सवालों को लेकर मुख्यमंत्री विजयन ने सीपीआई (एम) की पत्रिका 'चिंता' में अपने लेख में जवाब दिया है। उन्होंने इसमें लिखा है, 'अगर कोविड-19 के प्रबंधन में केरल मॉडल विफल है तो फिर हमें कौन सा मॉडल अपनाना चाहिए? केरल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई है। हर व्यक्ति को चिकित्सकीय सहायता और मेडिकल बेड उपलब्ध कराया गया है।'
उन्होंने कहा, कुछ लोग तथ्यों को नजरअंदाज करना चाहते हैं और भ्रम फैलाना चाहते हैं। दूसरी लहर को लेकर कुछ गैरजरूरी विवाद चल रहे हैं। कुछ लोग जनता में भय फैलाना चाहते हैं कि दूसरी लहर के दौरान आए बड़ी संख्या में मामले चिंता का सबब हैं। विजयन ने कहा कि तीनों सीरोसर्वे अध्ययन में सामने आया है कि केरल में सबसे कम आबादी संक्रमित हुई है। हमने टीके की एक बूंद बर्बाद नहीं की है और सफलतापूर्वक अतिरिक्त खुराकें लगाई हैं।
In all 3 seroprevalance studies conducted in the country, it was revealed that Kerala is the state with the least percentage of the population infected. We did not waste a single drop of vaccine and successfully inoculated extra doses: Kerala CM Pinarayi Vijayan
— ANI (@ANI) August 27, 2021
राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से अधिक
बता दें कि केरल में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए 37 लाख 30 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 20,313 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में इस समय संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 95 हजार 254 है। केरल में इस समय टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 19.22 फीसदी पर है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक लाख 70 हजार 703 नमूनों की जांच की गई है।
स्वास्थ्य सचिव ने लिखा केरल और महाराष्ट्र को पत्र
केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के वर्तमान हालात को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को दोनों राज्यों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कोविड-19 के मामलों को नियंत्रित करने के लिए पांच सूत्रीय रणनीति अपनाने को कहा है। इसमें कंटेनमेंट मानकों, जांच की रणनीति, जीनोमिक सर्विलांस, टीकाकरण और अन्य मानकों के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Union Health Secretary Rajesh Bhushan writes to Chief Secretaries of Kerala and Maharashtra on adopting 5-fold strategy for controling #COVID19 cases. pic.twitter.com/wsX3uavjQm
— ANI (@ANI) August 27, 2021