फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Controversial naturopath Cherthala Mohanan Nair found dead spreading misinformation about covid

दुखद: प्राकृतिक चिकित्सक मोहनन वैद्यर का निधन, कोरोना को लेकर फैलाई थी फर्जी खबर

Sun, 20 Jun 2021 10:13 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 20 Jun 2021 10:13 AM IST
सार

मोहनन वैद्यर को शनिवार रात को बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद वे गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन रात करीब 9:20 बजे उन्हें तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Kerala Controversial naturopath Cherthala Mohanan Nair found dead  spreading misinformation about covid
मोहनन वैद्यर - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के प्राकृतिक चिकित्सक मोहनन वैद्यर का शनिवार रात 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मोहनन वैद्यर का नाम मोहनन नायर था, लेकिन लोग उन्हें मोहनन वैद्यरी के नाम से जानते हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वैद्यर पिछले कुछ दिनों से करमाना के पास थालिल स्थित एक आवास में रह रहे थे।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मोहनन वैद्यर को शनिवार रात को बेचैनी और पेट दर्द की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद वे गिर पड़े। इसके बाद आनन-फानन रात करीब 9:20 बजे उन्हें तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि थालिल स्थित जिस घर में वे रह रहे थे, उसके निवासियों ने वैद्यर के रिश्तेदार होने का दावा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि मोहनन वैद्यर आधुनिक चिकित्सा के खिलाफ अपने रुख को लेकर अक्सर विवादों में रहते थे। पिछले साल कोरोना को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था क्योंकि उन्होंने दावा किया था कि वे कोविड को ठीक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed