फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress Vice President KC Rosakutty resigns from the party

केरल: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष केसी रोसाकुट्टी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Tue, 23 Mar 2021 05:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वायनाड
एजेंसी, वायनाड Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Mar 2021 05:24 AM IST
विज्ञापन
Kerala Congress Vice President KC Rosakutty resigns from the party
कांग्रेस - फोटो : social media

केरल में कांग्रेस से नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति में उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेता केसी रोसाकुट्टी ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है। उनका इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर प्रदेश में हैं। 
विज्ञापन


रोसाकुट्टी ने कहा कि वह पार्टी में आपसी गुटबाजी से तंग आ गई थीं और इसलिए इस्तीफा देने का निर्णय लिया। केरल महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रोसाकुट्टी 1991-96 में वायनाड की सुल्तान बाथेरी विधानसभा सीट से विधायक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में लगातार महिलाओं की अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, पार्टी आलाकमान भी गुटबाजी में लगा हुआ है। इससे पहले एक अन्य महिला नेता लतिका सुभाष ने टिकट न मिलने पर त्यागपत्र दे दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed