केरल: कांग्रेस ने जारी की 4.3 लाख डबल वोटर की सूची, चुनाव आयोग ने कहा 'लिपिकीय त्रुटि'
कांग्रेस का कहना है कि केरल में 4.3 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनका मतदाता सूची में कई बार नाम है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि ऐसे मतदाताओं की संख्या केवल 38,586 है। आयोग ने इसे लिपिकीय त्रुटि करार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन ही बाकी हैं और कांग्रेस पार्टी ने फर्जी डबल वोटर की एक सूची जारी कर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने बुधवार रात 4.3 लाख मतदाताओं की एक सूची जारी की। चेन्निथला का आरोप है कि इन मतदाताओं के नाम कई बार मतदाता सूची में मौजूद हैं। यह सूची ऑपरेशन ट्विन्स डॉट कॉम पर जारी की गई।
वहीं, इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने उच्च न्यायालय को बताया था कि उसे केवल 38,586 मतदाता मिले हैं जिनका सूची में दो बार नाम है। आयोग ने इसके पीछे लिपिकीय त्रुटि का हवाला दिया है। अदालत ने आयोग को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया था। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के आरोपों का सामने कर रहे चुनाव आयोग पर अब कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं।
वेबसाइट पर सूची जारी करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, 'यह जानकारी सामने लाने में हमें महीनों लग गए। यह एक कठिन काम था। हमारा चुनाव को स्थगित करवाने का कोई इरादा नहीं है लेकिन हमारा मानना है कि देश में लोकतंत्र कायम रहे इसके लिए यह जरूरी है।' उन्होंने कहा कि इसे लेकर चुनाव आयोग का जवाब सुनकर वह हैरान रह गए थे।
माकपा ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
उधर, रमेश चेन्निथला की ओर से डबल मतदाताओं की यह सूची जारी करने के बाद माकपा ने उन पर आरोप लगाया है। माकपा ने कहा कि वह राज्य के मतदाताओं की व्यक्तिगत जानकारी एक विदेशी वेबसाइट को लीक कर रहे हैं। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य एमए बेबी ने 4.3 लाख मतदाताओं का विवरण चेन्नीथला द्वारा जारी करने के एक दिन बाद यह गंभीर आरोप लगाया है।
बेबी ने कहा, 'यहां तक कि मतदाताओं की व्यक्तिगत सूचना का विश्लेषण किया गया और वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। इसके साथ, सभी व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट द्वारा प्राप्त की गई, जिसका आईपी पता सिंगापुर का है।’ उन्होंने कहा कि लोगों की तस्वीर के साथ व्यक्तिगत जानकारी एक विदेशी कंपनी को साझा करने की गतिविधि में गंभीर कानूनी मुद्दे शामिल हैं।