Kerala: कांग्रेसी सांसद के बेटे पर लापरवाही से कार चलाने का आरोप, गिरफ्तारी के मिली जमानत
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम मणिमाला-मुवत्तुपुझा रोड पर दो भाई मैथ्यू जॉन (35) और भाई जिन्स जॉन (30) कार के पीछे स्कूटर से जा रहे थे। इस दौरान कार चला रहे नेता के बेटे ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे दोनों भाई कार से टकरा गए। पीड़ितों को अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद के बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मणिमाला पुलिस ने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस सांसद का 19 साल का बेटा लापरवाही से कार चला रहा था, जिस वजह से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी।
यह है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम मणिमाला-मुवत्तुपुझा रोड पर दो भाई मैथ्यू जॉन (35) और भाई जिन्स जॉन (30) कार के पीछे स्कूटर से जा रहे थे। इस दौरान कार चला रहे नेता के बेटे ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे दोनों भाई कार से टकरा गए। पीड़ितों को अस्पताल लाया गया। लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
सांसद के बेेटे को जमानत पर रिहा कर दिया गया। स्थानीय निवासी कांग्रेस नेता और उनके बेटे का विरोध कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक की पहचान पाला के रहने वाले जेवियर मैथ्यू के रूप में हुई है।