फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress MP alleged manhandled by Delhi Police during protest against SilverLine project

केरल के विपक्षी सांसदों का आरोप: प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने पिटाई की, सिल्वरलाइन परियोजना का कर रहे थे विरोध

Thu, 24 Mar 2022 01:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Mar 2022 01:12 PM IST
सार

केरल के सभी विपक्षी सांसद राज्य की सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध कर रहे थे इसी दौरान पुलिस के साथ हाथापाई हो गई।

विज्ञापन
Kerala Congress MP alleged manhandled by Delhi Police during protest against SilverLine project
केरल के विपक्षी सांसदों और पुलिस के बीच हाथापाई - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कुछ विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को लोकसभा में आरोप लगाते हुए कहा कि  राज्य की एक परियोजना के विरोध में आज मार्च निकालने के दौरान संसद के निकट पुलिस ने उन्हें जबरन रोका तथा धक्कामुक्की एवं पिटाई की।  सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आरएसपी सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने यह विषय उठाया।

विज्ञापन


केरल सरकार की सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध
सुरेश ने कहा कि आज सुबह कुछ महिला सदस्यों समेत करीब 10 सांसदों ने विजय चौक से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक के लिए विरोध मार्च निकाला था। यह विरोध मार्च केरल की सिल्वरलाइन परियोजना (राज्य सरकार की रेल परियोजना) को लेकरथा जिसका विरोध पिछले कई दिनों से केरल में हो रहा हैं। विरोध मार्च निकालने के बाद पुलिस ने हमें रोक लिया और संसद में घुसने नहीं दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने हमारे साथ धक्कामुक्की की, पिटाई की और  हमला किया।  सुरेश के अनुसार, सांसदों ने पुलिस को बताया कि वे संसद सदस्य हैं तथा विरोध और नारेबाजी करना उनका अधिकार है, इसके बावजूद पुलिस ने रोका जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह विशेषाधिकार का मामला प्रेमचंद्रन
प्रेमचंद्रन ने कहा कि यह विशेषाधिकार का मामला बनता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस का क्या अधिकार है कि वह सांसदों को संसद में प्रवेश करने से जबरन रोके।  इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं चैम्बर में बुलाकर आपसे घटनाक्रम के बारे में बात करूंगा। फिर संबंधित अधिकारियों से भी बात करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed