फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress leader KC Venugopal lodges police complaint against illegal cloning of his mobile number

Kerala: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मोबाइल नंबर की हैकरों ने की क्लोनिंग, दर्ज कराई शिकायत

Thu, 06 Apr 2023 12:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:55 AM IST
सार

केसी वेणुगोपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास दर्ज कराई शिकायत की प्रति को ट्विटर पर साझा कर लिखा, मंगलवार से हैकर्स कॉलर आईडी स्पूफिंग का उपयोग कर रहे हैं और मेरे फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे स्पैम कॉल की जा रही हैं।

विज्ञापन
Kerala Congress leader KC Venugopal lodges police complaint against illegal cloning of his mobile number
केसी वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के मोबाइल नंबर की अवैध क्लोनिंग कर फर्जी कॉल करने का मामला सामने आया है। केसी वेणुगोपाल ने केरल पुलिस प्रमुख अनिल कांत से हैकरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


केसी वेणुगोपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख के पास दर्ज कराई शिकायत की प्रति को ट्विटर पर साझा कर लिखा, मंगलवार से हैकर्स कॉलर आईडी स्पूफिंग का उपयोग कर रहे हैं और मेरे फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे स्पैम कॉल की जा रही हैं। केसी वेणुगोपाल ने कहा सभी को किसी भी संदिग्ध कॉल से बचने के लिए सतर्क किया और ऐसे हैकर्स को जवाब देने से बचने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केरल पुलिस के पास मेरे कार्यालय की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है और मैं तेजी से कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। वेणुगोपाल के सचिव के. शरत चंद्रन द्वारा दायर की गई शिकायत में दो व्यक्तियों पर क्लोनिंग कर गलत मंशा से फोन कॉल करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मोबाइल नंबर की क्लोनिंग कर ठगी करने के उद्देश्य से कॉल की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि वह कोई नुकसान न पहुंचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed