{"_id":"619647d021dea25d5006abbc","slug":"kerala-congress-controversy-old-guard-vs-new-guard-fight-reaches-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Congress Controversy: केरल में शुरू हुई 'ओल्ड गार्ड' बनाम 'न्यू गार्ड' की जंग, सोनिया गांधी तक पहुंचा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Congress Controversy: केरल में शुरू हुई 'ओल्ड गार्ड' बनाम 'न्यू गार्ड' की जंग, सोनिया गांधी तक पहुंचा मामला
Thu, 18 Nov 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
केरल कांग्रेस विवाद: सोनिया गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी में चल रहे अंदरूनी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पंजाब के बाद पार्टी की केरल इकाई में कलह की खबरें सामने आई हैं। राज्य में नए और पुराने नेताओं के बीच लड़ाई लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार यह विवाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांदी ने प्रदेश इकाई में नामांकन के जरिए पदों पर नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ये नियुक्तियां चुनाव के जरिए होनी चाहिए। इस मामले को लेकर उन्होंने कल यानी बुधवार को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
केरल में 'ओल्ड गार्ड' बनाम 'न्यू गार्ड' की है जंग
पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निखला भी पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी से नामांकन के जरिए पद भरने के स्थान पर चुनाव के जरिए ऐसा करवाने की मांग कर चुके हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि नए नेताओं को इस तरह पद देने से पुराने नेताओं में अनिश्चितता की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के 'ओल्ड गार्ड' यानी ओमन चांदी और रमेश चेन्निथला का गुट 'न्यू गार्ड' यानी केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन और राज्य में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन के काम करने के तरीके से खुश नहीं है। इसीलिए यहां विवाद की स्थिति बन रही है।
केरल प्रभारी तारिक अनवर करेंगे राज्य का दौरा
वहीं, इस विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के लिए केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने राज्य का दौरा करने का फैसला किया है। अनवर ने इस पर कहा है कि प्रदेश में जो आवश्यक नियुक्तियां हैं वह एआईसीसी की ओर से नामांकन के जरिए की जाएंगी। बाकी पदों पर चुनाव कराए जाएंगे।
माना जा रहा है कि अपनी केरल यात्रा के दौरान तारिक अनवर पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। बीते दिनों में कांग्रेस शासित लगभग सभी राज्यों में कलह के मामले सामने आए हैं। पहले ही कई अंदरूनी समस्याओं से गुजर रही कांग्रेस के लिए इन मुद्दों ने समस्या और बढ़ाई है।