फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Vijayan said India touches south pole of Moon, many parts of country still in grip of superstitions

Kerala: 'भारत के चांद पर पहुंचने के बाद भी देश के कई हिस्से अंधविश्वास की चपेट में', CM विजयन ने कही बड़ी बात

Thu, 31 Aug 2023 10:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 31 Aug 2023 10:48 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि भारत आज चांद के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है लेकिन इसके बाद भी देश के कई हिस्से अभी भी अंधविश्वास की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Kerala CM Vijayan said India touches south pole of Moon, many parts of country still in grip of superstitions
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नामुकिन को मुमकिन करते हुए भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग कराई। इसका उदाहरण देते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि देश में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। आगे कहा कि भारत आज चांद के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है लेकिन इसके बाद भी देश के कई हिस्से अभी भी अंधविश्वास की चपेट में हैं।

विज्ञापन


संत सुधारक श्री नारायण गुरु की 169वीं जयंती के अवसर पर वे चेम्पाझांती में एक बैठक के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के बावजूद, देश लोगों के बीच वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करने में असमर्थ क्यों है? भारत के चांद पर पहुंचने के बावजूद देश के कई हिस्सों में अंधविश्वास के नाम पर मानव बलि और हिंसा हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें इसका मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। सीएम ने यह भी कहा कि पाठ्यपुस्तकों में विकासवाद के सिद्धांतों की जगह अवैज्ञानिक चीजें ले रही हैं। दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध, आपदाएँ और दंगे हो रहे हैं और भारत में भी लोगों को नस्ल, जाति या धार्मिक मतभेदों के आधार पर एक-दूसरे को मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मणिपुर और हरियाणा में चल रही हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि लोगों के बीच विभाजन और जो नफरत इन दोनों राज्यों में देखी जा रही है, वह हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक स्कूल की कक्षा में भी देखी गई। उन्होंने कहा कि मणिपुर और हरियाणा में नफरत की आग अभी भी जल रही है और यह हमें दुनिया के सामने शर्म से सिर झुकाने पर मजबूर कर रही है।

सीएम पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि सांप्रदायिक ताकतें अपनी विभाजनकारी राजनीति के माध्यम से देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने और लोगों के बीच एकता को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सांप्रदायिक ताकतों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर काबू पाने का प्रयास करना चाहिए और नारायण गुरु के दृष्टिकोण और संघर्षों से ताकत लेकर गुरु की कल्पना के अनुसार एक समाज बनना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि गुरु के दर्शन और संदेश समय के साथ मिटे नहीं हैं और वे केवल और अधिक मजबूत हो गए हैं क्योंकि वे मानवता को लाभान्वित करते हैं। सीएम ने कहा कि श्री नारायण गुरु जैसे आध्यात्मिक नेताओं और समाज सुधारकों के हस्तक्षेप और गतिविधियों के कारण केरल आज ऐसा बन गया है। उन्होंने सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा की आवश्यकता को महसूस किया। श्री नारायण गुरु ने 'मानव जाति के लिए एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर' का संदेश प्रचारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed